नई दिल्ली: बेहतर रिटर्न के साथ अगर आप कम रिस्क लेना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। जी हां पोस्ट ऑफिस में किसी भी प्रकार का कोई रिस्क नहीं हैं इसलिए इसे निवेश का बेहतर विकल्प कह सकते है।
पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं न केवल बेहतर होती हैं बल्कि इसमें कम लागत के साथ निवेश करने पर मोटी कमाई हो जाती है। आज हम आपको ऐसी ही योजनाओं में से एक योजना के बारे में बताने जा रहे है। पोस्ट ऑफिस की एक स्कीम का नाम है पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट, इसमें आपको बेहतर रिटर्न मिलता है।
पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में आप बिना जोखिम निवेश कर सकते है। कुल मिलाकर इस स्कीम के जरिए आप बहुत कम पैसों के साथ निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इसमें इसके अलावा आपके पैसे भी पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे। इसमें आप 100 रुपये महीने से निवेश कर सकते हैं। इसके साथ ही अधिक से अधिक की कोई लिमिट नहीं है, आप कितना भी निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस आरडी डिपॉजिट अकाउंट बेहतर ब्याज दर के साथ छोटी किस्तों जमा करने की एक सरकार की गारंटी योजना है।
पोस्ट ऑफिस में जो आरडी अकाउंट ओपन होता है वो 5 साल के लिए होता है। इससे कम समय के लिए नहीं खुलता। हर तिमाही (सालना रेट पर) जमा धन पर ब्याज का कैलकुलेशन किया जाता है। फिर इसे हर तिमाही के आखिरी में आपके अकाउंट में चक्रवृद्धि ब्याज के साथ जोड़ दिया जाता है। इंडिया पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट के मुताबिक, आरडी स्कीम पर मौजूदा समय में 5.8 फीसदी ब्याज दी जा रही है। ये नया रेट 1 जुलाई 2020 से लागू है। केंद्र सरकार ने हर तिमाही अपनी सभी स्मॉल सेविंग स्कीम्स में हर तिमाही ब्याज दर की घोषणा की है।
अगर आप हर महीने पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में 10 हजार रुपए का निवेश करते हैं, वो भी 10 साल के लिए, तो उसे मेच्योरिटी पर 16.28 लाख रुपए मिलेंगे। ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर आप समय से आरडी की किस्त नहीं जमा करते हैं तो आपको जुर्माना देना होगा। किस्त में देरी होने पर आपको हर महीने एक फीसदी जुर्माना देना होगा। इसके साथ ही अगर आपने लगातार 4 किश्तें नहीं जमा की तो आपका अकाउंट बंद हो जाएगा। हालांकि अकाउंट बंद होने पर इसे अगले 2 महीने के लिए फिर से एक्टिवेट किया जा सकता है।
- डाकघर की आरडी में सिंगल अकाउंट और ज्वॉइंट अकाउंट दोनों की सुविधा है। ज्वॉइंट अकाउंट में अधिकतम 3 बालिग के नाम हो सकते हैं। 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे के नाम भी खाता अभिभावक अपनी देख रेख में खोल सकते हैं।
- आरडी की मेच्योरिटी 5 साल की होती है, लेकिन मेच्योरिटी के पहले आवेदन देकर इसे अगले 5-5 साल के लिए बढ़ा सकते हैं।
- आरडी अकाउंट में कम से कम 100 रुपये महीना और 10 के गुणक में अधिकतम कितनी भी रकम जमा कर सकते हैं।
- खाता खोलने के समय नॉमिनेशन की भी सुविधा है। खाता खोलने की तारीख से 3 साल के बाद प्री-मैच्योर क्लोजर की सुविधा रहेगी. ब्याज दरों में तिमाही आधार पर बदलाव होता है।
- अकाउंट को एक डाक घर से दूसरे में ट्रांसफर किया जा सकता है। निश्चित समय पर जमा नहीं करने पर पेनल्टी देनी पड़ती है। यह प्रत्येक 100 रुपये पर 1 रुपये होगी। एक साल के बाद जमा रकम का 50 फीसदी तक एक बार लोन लेने की भी सुविधा है। जिसे ब्याज के साथ एकमुश्त रिपेमेंट किया जा सकता है। आईपीपीबी सेविंग अकाउंट के जरिए ऑनलाइन जमा कराने की भी सुविधा है।
More Articles
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित