नयी दिल्ली। मौजूदा दौर में निवेशकों की संख्या काफी बढ़ गयी है। लोगों को निवेश के फायदों की जानकारी हो रही है, जिससे उनका रुझान निवेश की तरफ बढ़ रहा है। अपनी कमाई का कुछ हिस्सा निवेश करके आप भी उस पर रिटर्न हासिल कर सकते हैं। निवेश के लिए बहुत सारे ऑप्शन मौजूद हैं, जिनमें एफडी, म्यूचुअल फंड, सरकारी बचत योजनाएँ आदि शामिल हैं। मगर आज भी एक बड़ा वर्ग सोने में निवेश करता है। हालांकि अब लोगों का रुझान फिजिकल गोल्ड के बजाय ईटीएफ की तरफ बढ़ा है। आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमतें बढ़ी हैं। वहीं पिछले साल निवेशकों को सोने से 26 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न मिला। अभी भी सोने को एक निवेश विकल्प के रूप में देखा जा सकता है, क्योंकि जानकारों ने 2020 में भी सोने के बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना जतायी है। अगर आप सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं तो बता दें कि फिजिकल और ईटीएफ के अलावा सोने में एक और तरह से निवेश होता है। ज्वेलर सोने में निवेश के लिए कुछ आकर्षक योजनाएँ पेश करते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी 5 सबसे शानदार गोल्ड स्कीम के बारे में।
तनिष्क की गोल्डन हार्वेस्ट स्कीम में हर महीने 2,000 रुपये का निवेश किया जा सकता है। यह 10 महीने की योजना है और इस अवधि के बाद तनिष्क आपको निवेश मूल्य पर 75 फीसदी की छूट देगी है। उदारहण के लिए अगर हर महीने 2000 रुपये का निवेश किया जाये तो आपको आखरी किस्त पर 1500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं आपकी कुल निवेश राशि से सोने की ज्वेलरी खरीदी जा सकती है। इस योजना अकाउंट को 421 दिन बाद बंद कर दिया जाता है। सोने में निवेश के लिहाज से यह एक बेहतर योजना है।
ललिता ज्वेलरी का 11 महीनों का 'ज्वेलरी परचेज प्लान'
ललिता ज्वेलरी 11 महीनों का 'ज्वेलरी परचेज प्लान' चलाती है, जिसके तहत आप 1,000 रुपये, 1,500 रुपये, 2,000 रुपये या 2,500 रुपये की छोटी रकम के साथ खरीदारी कर सकते हैं। इस योजना में आपको एक पूरी किस्त की छूट मिलेगी। आपके द्वारा दी की गई राशि उस दिन के 22 कैरेट सोने भाव के मुताबिक सोने के ग्राम में जमा की जाएगी।
एक मशहूर ज्वेलर की यह एक और अच्छी सोने की बचत योजना है। इस योजना के तहत यदि कोई निवेशक 18 महीने तक 500 रुपये का निवेश करता है, तो कुल राशि 9,000 रुपये हो जाती है। इस 9000 रुपये में फर्म अपनी तरफ से 1000 रुपये जोड़ देगी। इसकी 11 महीने की भी एक योजना है, जिसमें आप अपनी इच्छा के अनुसार हर महीने छोटी राशि निवेश कर सकते हैं। यह भुगतान नकद, चेक या क्रेडिट और डेबिट कार्ड से किए जा सकते हैं।
जीआरटी गोल्डन इलेवन फ्लेक्सी प्लान
जीआरटी गोल्डन इलेवन फ्लेक्सी प्लान एक मासिक बचत योजना है जो आपको सोने के आभूषणों खरीदने में मदद करती है। इसमें भी आप 500 रुपये से शुरू करके अपनी मर्जी की राशि जमा कर सकते हैं। आपको भुगतान पर नज़र रखने के लिए एक पास बुक दी जाएगी। सभी भुगतान करने के बाद आप कुछ चुनिंदा आभूषणों को (डायमंड, प्लेटिनम, अनकट डायमंड्स, रूबी, एमराल्ड, एथनिक और विंटेज ज्वेलरी) छोड़ कर अपनी पसंदीदा ज्वेलरी बिना वेस्टेज या वैल्यू एडिशन शुल्क के खरीद सकते हैं।
इस योजना के तहत एक व्यक्तिगत निवेशक के पास आभूषणों की खरीद पर पैसे बचाने का एक ऑप्शन होता है। यह एक बेहतरीन कंसेप्ट है, क्योंकि इसमें निवेशकों को उपलब्ध किसी भी आभूषण के लिए ऑर्डर देने की छूट मिलती है। अगर वे ज्वेलरी 'आउट ऑफ स्टॉक' तो अनुरोध पर तैयार की जायेगी। एक बार ऑर्डर प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद सभी 'स्मार्ट बाय' उत्पाद तैयार और डिलीवरी की तारीख के आधार पर भेज दिये जाते हैं।
यह भी पढ़ें - गोल्ड खरीद के बाद रसीद रखें संभाल कर, नहीं तो होगा नुकसान
More Articles
- Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें