नई दिल्ली। जैसे जैसे पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं आल्टरनेटिव फ्यूल के मौके बाजार में आ रहे हैं। इसी क्रम में स्कूटर के लिए सीएनजी किट को बाजार में उतार दिया गया है। जहां पेट्रोल करीब 90 रुपये प्रति लीटर है, वहीं सीएनजी करीब 47 रुपये लेकर 49 रुपये प्रति किलो तक के रेट पर उपलबध है। इस सीएनजी किट के बाद स्कूटर ऐवरेज भी 80 किलोमीटर तक की देने लगता है। ऐसे में अगर आप भी अपने स्कूटर को सीएनजी से चलाना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। आइये जानते हैं पूरी डिटेल।
हालांकि अभी देश में कोई भी कंपनी अपने स्कूटर में सीएनजी किट लगाकर नहीं बेच रही है। लेकिन एक कंपनी है लोवाटो, जिसने स्कूटर के लिए सीएनजी किट बाजार में उतारा है। इसकी शुरुआत होंडा के एक्टिवा से की गई है। अगर आपके पास होंडा की एक्टिवा है तो आप इस सीएनजी किट को लगवा सकते हैं।
लोवाटो की यह सीएनजी किट एक्टिवा में 15000 रुपये खर्च कर लगवाई जा सकती है। जानकारों के अनुसार अगर आप रोज ठीक ठाक स्कूटर चलाते हैं तो यह कीमत 1 साल में ही वसूल हो जाएगी।
होंडा की एक्टिवा में अगर सीएनजी किट लगवाई जाती है, तो ऐसा नहीं है कि वह पेट्रोल से नहीं चलेगी। सीएनजी किट लगवाने के बाद भी एक्टिवा पेट्रोल से भी चलेगी। सीएनजी किट लगाते वक्त इसमें एक स्विच लगा दिया जाता है, जिससे यह आपकी मर्जी के हिसाब से पेट्रोल या सीएनजी से चलेगी।
एक्टिवा में सीएनजी किट लगाने में करीब 4 घंटे का समय लग जाता है। सीएनजी के लिए एक्टिवा में गे की तरफ 2 सिलेंडर लगाए जाते हैं। बाद में इन सिलेंडर को प्लास्टिक से कवर किया जाता है। इसके अलावा सीट के नीचे वाले हिस्से में इसे ऑपरेट करने वाली मशीन को लगाया जाता है।
सीएनजी किट लगाने के बाद एक्टिव को सीएनजी से चला रहे हैं तो यह कम ताकत के साथ चलती है। ऐसे में तेज चलने वालो को वाहनों को ओवरटेक करने में दिक्कत होगी। इसके अलावा सीनएजी किट वाला सिलेंडर 1.2 किलोग्राम का होता है। ऐसे में यह एक बार भराने के बाद करीब 120 किलो मीटर से 130 किलोमीटर तक की चलता है। इसलिए इसे बार बार भरवाने की जरूरत पड़ेगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान