नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच गोल्ड लोन की काफी डिमांड बढ़ गई है, क्योंकि गोल्ड का रेट काफी ज्यादा हो गया है। इस बीच इंडियन बैंक ने किसानों को गोल्ड लोन में राहत देने का ऐलान किया है। उसने इंट्रेस्ट रेट को आधा फीसदी घटा दिया है। इंडियन बैंक ने किसानों को राहत देते हुए गोल्ड लोन की ब्याज दर में .50 फीसदी की कटौती की है। नई ब्याज दर अब घटकर 7 फीसदी पर आ गई है। इससे पहले 'बंपर एग्री ज्वेल' स्कीम पर ब्याज दर 7.50 फीसदी थी।
गोल्ड लोन पर घटाया ब्याज
बता दें कि इस स्कीम के तहत 6 महीने के लिए लोन ले सकते हैं। बैंक ने कहा कि 22 जुलाई, 2020 से कृषि आभूषण ऋण की ब्याज दर को 7 फीसदी तय किया है। इसका मतलब है कि प्रति लाख रुपए पर हर महीने महज 583 रुपए का ब्याज देना होगा। इस योजना के तहत सोने की कीमत का 85 फीसदी तक लोन 6 महीनों के लिए ले सकते हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने पर्सनल गोल्ड लोन की सुविधा शुरू की है। इसके तहत ग्राहक सोना रखकर 20 लाख रुपए तक का कर्ज ले सकता है। एसबीआई के अनुसार न्यूनतम कागजी कार्रवाई और कम ब्याज दरों के साथ बैंकों द्वारा बेचे गए सोने के सिक्कों सहित सोने के गहने गिरवी रखकर बैंक से गोल्ड लोन का लाभ उठाया जा सकता है। इस पर आपको सिर्फ 7.75 फीसदी सालाना ब्याज देना होगा जो पर्सनल लोन के मुकाबले काफी कम है। एसबीआई के अलावा कई अन्य वित्तीय संस्थाओं से भी गोल्ड लोन ले सकते हैं।
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (एसबीआई) समेत तमाम बैंक किसानों को इस तरह का लोन उपलब्ध कराते हैं। जैसे एसबीआई की Multi Purpose Gold Loan स्कीम है। इसके तहत लोन के लिए अप्लाई सिर्फ खेती से जुड़े लोग ही कर सकते हैं। दूसरे लोगों को इस स्कीम के तहत लोन नहीं दिया जाता है। ये लोन लगभग 12 महीने के समय के लिए दिया जाता है। इस तरह का लोन लेने के लिए आईडी प्रूफ के तौर पर वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस आदि दे सकते हैं।इसी तरह, एड्रेस प्रूफ के तौर पर वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस का इस्तेमाल करना होता है। इसके साथ ही ग्राहक को किसान होने का सर्टिफिकेट भी देना होता है।
तो चलिए जानते है एनबीएफसी या बैंक ब्याज दर, कर्ज की राशि और अवधि।
- मूथूट फाइनेंस में 12 से 27 % तक के ब्याज दर, पर 1500 से कर्ज की राशि 36 महीनों की अवधि के साथ है।
- मणप्पुरम फाइनेंस में 14-29 % तक के ब्याज दर, पर 1500 -1.5 करोड़ रु की कर्ज की राशि 12 महीनों की अवधि के साथ है।
- आईआईएफएल में 9.24-24 % तक के ब्याज दर, पर सोने की कीमत का 75 % तक 3-11 महीने की अवधि के साथ है।
- बैंक ऑफ बड़ौदा में 3%+MCLR पर 25000-10 लाख तक की राशि 12 महीने की अवधि के साथ है।
- आईसीआईसीआई बैंक में 10-19.67 % तक के ब्याज दर पर 10000-15 लाख तक की राशि 6-12 महीने तक की अवधि के साथ है।
- एसबीआई में 7.75 % तक के ब्याज दर पर 20000-20 लाख तक की राशि 36 महीने की अवधि के साथ है।
- एक्सिस बैंक में 14 % तक के ब्याज दर पर 25000-20 लाख तक की राशि 6 से 36 महीने तक की अवधि के साथ है।
- यश बैंक में 12 % तक के ब्याज दर पर 25000-25 लाख तक की राशि 36 महीने तक की अवधि के साथ है।
- बंधन बैंक की 10.99 से 18 % तक के ब्याज दर पर 10000 से शुरू 6 से 36 महीने तक की अवधि के साथ है।
- केनरा बैंक में 9.95 % तक के ब्याज दर पर 10000-10 लाख तक की राशि 12 महीने तक की अवधि के साथ है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका