Independence Stocks 2024: शेयर बाजार में बीते हफ्ते जोरदार एक्शन देखने को मिला. बाजार में ऊपरी स्तरों से तेज करेक्शन दर्ज किया गया. बाजारों में मची हलचल के बीच कमाई का बढ़िया मौका बन रहा है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) ने स्वतंत्रता दिवस से पहले खरीदारी के लिए 5 दमदार शेयरों को पिक किया है. इन शेयरों में हिंडाल्को, वरुण बेवरेजेज, टाइटन, अंबुजा सीमेंट और HDFC बैंक के शेयर शामिल हैं. इन शेयरों पर लॉन्ग टर्म के लिहाज से टारगेट दी गई है.

Advertisement

खरीदारी के लिए 5 दमदार शेयर

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए मेटल सेक्टर से हिंडाल्को को पिक किया है. लंबी अवधि के लिए BUY रेटिंग के साथ 790 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर BSE पर शुक्रवार को 624.85 रुपए के भाव पर बंद हुआ है.

Advertisement

MOFSL ने खरीदारी के लिए Varun Beverage को पिक किया है. शेयर पर BUY रेटिंग के साथ 1900 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 9 अगस्त को 1509 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. सालभर में स्टॉक 83% से ज्यादा उछल चुका है.

लॉन्ग टर्म में बनेगा प्रॉफिट

टाटा ग्रुप की कंपनी Titan के शेयर पर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 4150 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर BSE पर आज 3331.75 रुपए के बाव पर बंद हुआ है.

Advertisement

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए Ambuja Cement के शेयर को पिक किया है. शेयर पर लंबी अवधि के लिए 800 रुपए का अपसाइड टारगेय दिया है. BSE पर 9 अगस्त को शेयर 632.25 रुपए के भाव पर बंद हुआ है.

MOFSL ने खरीदारी के लिए प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर से HDFC बैंक के शेयर को पिक किया है. शेयर पर लंबी अवधि के लिहाज से 1850 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर आज 9 अगस्त को 1649.50 रुपए के भाव पर बंद हुआ है.

Advertisement

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)