Independence Day 2024: देश में हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. 15 अगस्त 1947 को 150 साल बाद हमारा देश आजाद हुआ था. अगर आप आर्थिक रुप से भी स्वतंत्र होना चाहते है, तो सबसे पहले आपको एक स्थायी इनकम की जरूरत है. इसके बाद आप म्यूचुअल फंड, पोस्ट ऑफिस स्कीम, बैंक एफडी जैसे प्लेटफॉर्म पर निवेश कर खुद को भविष्य में भी फाइनेंशियल इंडिपेंडेंट बना सकते है. आज हम ऐसे 7 फाइनेंशियल टिप्स के बारे बाते करेंगे, जिससे आप भविष्य में होने वाली वित्तीय संकट से छुटकारा पा सकते हैं.
सबसे पहले आपको इनकम का ज्यादा से ज्यादा भाग निवेश के लिए बचाना होगा. यह आर्थिक रुप से स्वतंत्र होने की पहली सीढ़ी है.
इसके बाद आप बचत को म्यूचुअल फंड, पेंशन स्कीम, पोस्ट ऑफिस स्कीम, बैंक एफडी में निवेश कर, अच्छा खासा रिटर्न पा सकते हैं. वहीं आप अपनी इनकम का छोटा हिस्सा शेयर मार्केट में भी जरूर निवेश करें. यह शुरूआती समय में आपको अच्छा रिटर्न नहीं दे पाएंगा, लेकिन इसका फायदा आपको भविष्य में जरूर मिलेगा.
इसके अलावा आपको कमाई का कुछ पैसा इंश्योरेंस में भी निवेश करना चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर किसी भी प्रकार का वित्तीय संकट ना हो.
कोविड-19 के बाद से लोग अपनी हेल्थ में काफी ध्यान देने लगें है. आज के समय में प्राइवेट से अच्छा इलाज करवाना मंहगा होता जा रहा है. आप हेल्थ इंश्योरेंस में निवेश कर, भविष्य में होने वाली शारीरिक दिक्कतों से छुटाकारा पा सकते हैं. कई ऐसे हेल्थ इंश्योरेंस भी होते है, जिसमें आप परिवार के किसी एक सदस्य को अपनी हेल्थ इंश्योरेंस में शामिल कर सकते हैं.
वहीं अपने बैंक में कुछ रकम भविष्य में होने वाले छोटे-मोटे खर्चे के लिए भी रखें.इसके साथ ही, आप म्यूचुअल फंड के एसआईपी में भी निवेश कर सकते हैं, एसआईपी में आपको अच्छे रिटर्न के साथ कंपाउंडिंग का फायदा भी मिलता है.
अगर आप गोल्ड में निवेश करना चाहते हैं, तो आरबीआई द्वारा जारी किए जाने वाले सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश कर सकते हैं. इसके तहत आपको एक्सचेंज पर अच्छा रिटर्न मिल जाता है.अगर आप सॉवरेन गोल्ड बांड पर निवेश कर, मैच्योरिटी डेट पर अपना पैसा निकालते है, तो रिटर्न में मिलने वाले पैसो पर कैपिटल टैक्स नहीं लगेगा.
More Articles
- दिल्ली मेट्रो अपडेट: आज से सभी स्टेशन खुले, भीड़ से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
- दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज 18 स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें