Income Tax Refund Fraud: 31 जुलाई को इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन खत्म हो चुकी है। अब ज्यादातर लोग अपने रिफंड प्रोसेस का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में कई फ्रॉडस्टर शातिर तरह से लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। भारत सरकार से जुड़े साइबर विंग Cyber Dost ने भी लोगों को इस बारे में जानकारी दी है। आइए इसके बारे में आपको भी बताते हैं। इसके साथ ही ये भी जानते हैं कि आप किस तरह से साइबर सेफ्टी को बना सकते हैं ताकि आपके साथ ऐसा फ्रॉड न हो।
इस तरह के मैसेज भेज रहे हैं फ्रॉडस्टर
साइबर दोस्त के अनुसार, Income Tax Refund लेने के लिए लोगों को अलग-अलग तरह से फ्रॉड मैसेज आ रहे है। इन मैसेज में लिखा है की आपका आयकर रिफंड प्रोसेस हो गया है रिटर्न की कुल राशि 15,500 रुपये है यह राशि आपके खाते 5xxxxx6755 में क्रेडिट हों जाएगा। अगर ये सही नहीं है तो आप इस लिंक पर क्लिक कर बैंक अकाउंट डीटेल को अपडेट कर सकते हैं।
इस तरह से बनाएं सेफ्टी
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आयकर रिफंड के नाम पर किसी तरह की लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी है। इसके साथ ही किसी भी तरह के मोबाइल पर आए अनजान ओटीपी को भी शेयर नहीं करने की सलाह दी है। साथ ही, पैन कार्ड, आधार और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी साझा न करने की जानकारी दी है।
वहीं, साइबर सेल ने भी आईटीआर के नाम पर आ रहे इस तरह के मैसेज को लेकर लोगों को आगाह किया है। साइबर क्राइम पुलिस ने भी बताया है कि इस तरह के फ्रॉड मैसेज धोखाधड़ी के नए रूप हैं इसलिए आप सावधान रहें। बता दें कि इनकम टैक्स विभाग टैक्सपेयर्स से उनके रजिस्टर्ड ई-मेल के माध्यम से ही कम्यूनिकेशन करता है।
अगर आपके मोबाइल पर इनकम टैक्स रिफंड से जुड़ा कोई मैसेज आ रहा है, जिसमें अकाउंट नंबर या किसी और इन्फॉर्मेशन को वेरीफाई करने की बात की जा रही है तो ऐसे मैसेज से सतर्क हो जाएं और इनका रिप्लाई करने पर आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। इसकी गलती से भी इन मैसेज को ओपन करके लिंक पर क्लिक न करें और न ही कोई रिप्लाई करें।
More Articles
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन नजदीक: पोर्टल पर आ रही है दिक्कत? अपनाएं ये 5 स्मार्ट टिप्स
- ITR डेडलाइन 31 जुलाई: ओल्ड या न्यू टैक्स रिजीम? जानें आपके लिए कौन सा है सही
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार