Fake PAN Card HRA Claim: आजकल लोगों के द्वारा टैक्स बेनिफिट का फायदा उठाने के लिए फर्जी दावे भी किया जा रहे हैं। कुछ इसी तरह के मामले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के संज्ञान में आए हैं। आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि आयकर विभाग ने पैन कार्ड के अनाधिकृत इस्तेमाल से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों का पता लगाया है। इन मामलों में लोगों के द्वारा हाउस रेंट अलाउंस यानी मकान किराया भत्ता करने के लिए गलत तरीके से पैन कार्ड का इस्तेमाल किया जा रहा है।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हाउस रेंट अलाउंस क्लेम करने के लिए ऐसे पैन कार्ड का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसके वह किराएदार भी नहीं हैं।
हुआ है लाखों रुपए का घोटाला
इनकम टैक्स विभाग के द्वारा दी जा रही जानकारी के मुताबिक अब तक कुल 10000 तक ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनके तहत करीब 10 लाख रुपए से ज्यादा की रकम का दावा किया जा चुका है। कुछ दिन पहले आयकर विभाग को एक व्यक्ति के द्वारा एक करोड़ रुपए के कथित रेंट रसीद मिलीं।
कैसे सामने आया यह खेल
अधिकारी के लिए बताते चलें कि जब आयकर विभाग ने इस मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि जिस व्यक्ति के पैन कार्ड का इस्तेमाल किया गया है, दरअसल उसे किराए के पैसे ही नहीं मिले हैं। इसके बाद जब आयकर विभाग की जांच आगे बढ़ने लगी तो उसे पता चला कि है एक ऐसा अनोखा मामला नहीं है बल्कि ऐसे हजारों मामले हैं जिनके तहत पैन का गलत इस्तेमाल करके लाखों रुपए की धोखाधड़ी की जा रही है।
इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी बताते हैं कि हाउस रेंट अलाउंस क्लेम करने के लिए पैन कार्ड का दुरुपयोग काफी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इसके अलावा कई मामलों में तो कुछ कामिनी कंपनी के वर्कर्स ने टैक्स डिडक्शन का क्लेम करने के लिए एक ही पैन कार्ड का इस्तेमाल कर लिया है। जाहिर तौर पर ऐसे मामले सामने आने के बाद इनकम टैक्स विभाग ऐसे लोगों के खिलाफ नकल करने की तैयारी कर रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस समय मकान मालिक का टीडीएस 50000 रुपए महीना से अधिक के किराए पर लागू होता है जो की 1 साल में 6 लाख रुपए से ज्यादा होता है।
मीडिया द्वारा दी जा रही जानकारी के मुताबिक इनकम टैक्स के अधिकारियों ने कहा है कि अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट उन लोगों के पीछे जा रहा है, जिन्होंने रिफंड के लिए फर्जी क्लेम किया है और गलत पैन कार्ड का इस्तेमाल किया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान