नई दिल्ली। हर व्यक्ति चाहता है कि वह करोड़पति बन जाए। बाजार में तरह तरह के सलाहकार मिलते हैं, जो बताते हैं कि कैसे आसानी से करोड़पति बना जा सकता है। तो क्या वाकई करोड़पति बनना इतना आसान है। अगर आंकड़ों के साथ देखा जाए तो तस्वीर कुछ और ही दिखती है। एक तरफ ब्याज दरें गिर रही हैं, दूसरी तरफ लोगों की कमाई भी कम हो रही है। ऐसे में अगर कोई आपको करोड़पति बनने का प्लान समझाए तो उससे कुछ सवाल जरूर करें।
जानिए 1 लाख रुपये कितने समय में बन सकता है एक करोड़ रुपये
अगर मान लिया जाए आपकी उम्र 30 साल के आसपास है और आपके पास 1 लाख रुपये है। तो आइये जानते हैं कि यह निवेश आपके रिटायरमेंट तक यानी 60 साल तक 1 करोड़ रुपये बनेगा या नहीं। और बनेगा तो यह कैसे बन सकता है।
अगर बैंक या पोस्ट ऑफिस की एफडी का ब्याज और गिर जाए और यह 5 फीसदी पर आ जाए, तो आपका एफडी किया हुआ 1 लाख रुपया 30 साल के बाद केवल 4.32 लाख रुपये की होगा। यानी आपके रिटायरमेंट के वक्त यह कुल मिलाकर इतना ही होगा।
अब केवल कुछ ही बैंक में और पोस्ट ऑफिस की एफडी में 6 फीसदी ब्याज मिल रहा है। ऐसे में आपका एफडी किया हुआ 1 लाख रुपया 30 साल के बाद केवल 5.74 लाख रुपये हो पाएगा। यानी आपके रिटायरमेंट के वक्त यह कुल मिलाकर इतना ही होगा।
इस वक्त कुछ चुनिंदा निजी बैंकों के अलावा कंपनियों की एफडी पर ही इतना ब्याज मिल रहा है। ऐसे में आपका एफडी किया हुआ 1 लाख रुपया 30 साल के बाद केवल 7.61 लाख रुपये हो पाएगा। यानी आपके रिटायरमेंट के वक्त यह कुल मिलाकर इतना ही होगा।
इस वक्त कुछ निजी और सरकारी कंपनियों की एफडी पर ही इतना ब्याज मिल रहा है। ऐसे में आपका एफडी किया हुआ 1 लाख रुपया 30 साल के बाद केवल 10.00 लाख रुपये हो पाएगा। यानी आपके रिटायरमेंट के वक्त यह कुल मिलाकर इतना ही होगा।
इस वक्त देश में कोई भी जगह ऐसी नहीं है जहां पर 8 फीसदी से ज्यादा का ब्याज मिल रहा है। ऐसे में आपके पास निवेश का विकल्प बचता है। अगर आप इस 1 लाख रुपये का निवेश म्यूचुअल की अच्छी योजनाओं में करें तो 9 से लेकर 12 फीसदी तक का रिटर्न पाया जा सकता है। अगर आपके निवेश पर 10 फीसदी का रिटर्न मिले तो 1 लाख रुपया 30 साल के बाद केवल 17.45 लाख रुपये हो पाएगा। यानी आपके रिटायरमेंट के वक्त यह कुल मिलाकर इतना ही होगा।
म्यूचुअल फंड की कई अच्छी योजनाएं भी हैं जहां पर 12 फीसदी से ज्यादा भी रिटर्न मिला है। इसलिए अगर मान लिया जाए कि आपको अपने 1 लाख रुपये पर 12 फीसदी का ही रिटर्न मिले तो आपका यह निवेश 30 साल के बाद केवल 29.96 लाख रुपये ही हो पाएगा। यानी आपके रिटायरमेंट के वक्त यह कुल मिलाकर इतना ही होगा। हालांकि लगातार 30 साल तक म्यूचुअल फंड की स्कीमें 12 फीसदी का रिटर्न देती रहें यह कठिन होता है। आइये जानते हैं कि म्यूचुअल फंड की टॉप 5 स्कीम का पिछले 10 साल में औसत रिटर्न क्या रहा है।
-एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड ने 10 साल में दिया है 16.67 फीसदी का रिटर्न
-निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड ने 10 साल में दिया है 15.40 फीसदी का रिटर्न
-इंवेसको इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड ने 10 साल में दिया है 12.86 फीसदी का रिटर्न
-डीएसपी मिडकैप म्यूचुअल फंड ने 10 साल में दिया है 12.16 फीसदी का रिटर्न
-एलएंडटी मिडकैप म्यूचुअल फंड ने 10 साल में दिया है 11.77 फीसदी का रिटर्न
नोट : इस रिटर्न की गणना 5 अक्टूबर 2020 की एनएवी के आधार पर की गई है।
हालांकि इस सवाल का जबाव काफी कठिन होने के साथ ही रिस्की भी है। क्योंकि 1 लाख रुपये का निवेश 1 करोड़ रुपये कुछ ही साल में हो सकता है। ऐसा शेयर बाजार में संभव है। यहां पर ढेर सारे शेयर हैं, जिन्होंने बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया है, और कुछ ही साल में 1 लाख रुपये का निवेश 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का हो गया है। लेकिन शेयर बाजार में निवेश में काफी रिस्क होता है।
(नोट : यहां पर शेयर की जानकारी के साथ स्टोरी का लिंक दिया जा रहा है। आप जिस शेयर के बारे में पढ़ना चाहते हैं उसे क्लिक कर पूरी जानकारी ले सकते हैं।)
जानिए किन शेयरों ने 1 लाख रुपये का बना दिया एक करोड़ रुपये
अब जानें हर माह निवेश कर कैसे बन सकते हैं करोड़पति
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?