Post Office Scheme: आपने डाकघर की कई योजनाओं के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक डाकघर ऐसा भी है जहां आपका पैसा सुरक्षित रहता है और आपको अच्छा ब्याज भी मिलता है। इस योजना में आप रोजाना 411 रुपये बचाकर 15 साल बाद 43.60 लाख रुपये पा सकते हैं।

Advertisement

हम बात कर रहे हैं पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) योजना की। यह योजना उन लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो कम निवेश में बड़ा रिटर्न चाहते हैं। यह एक सरकारी योजना है जिसमें जमा की गई राशि और उस पर मिलने वाला ब्याज, दोनों ही टैक्स-फ्री होते हैं। यानी आपको ब्याज पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ता।

Advertisement

ऐसे बनाएं पैसे

PPF खाते की अवधि 15 साल होती है और वर्तमान में इस पर 7.9 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। आप हर साल न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। अगर आप हर साल 1.5 लाख रुपये जमा करते हैं, तो 15 साल बाद आपको 43.60 लाख रुपये मिलेंगे।

इसमें से 21.10 लाख रुपये ब्याज के रूप में होंगे। यानी अगर आप हर महीने 12,500 रुपये यानी रोज़ाना लगभग 411 रुपये बचाते हैं, तो 15 साल बाद आपके हाथ में इतनी बड़ी रकम होगी।

Advertisement

टैक्स फ्री योजना

यह योजना इसलिए भी खास है क्योंकि यह सरकार से समर्थित है. इसलिए आपके पैसे डूबने का कोई डर नहीं है। इसमें जमा राशि और ब्याज पर कर छूट भी मिलती है, जो आयकर की धारा 80C के अंतर्गत आती है।

पीपीएफ खाते में पैसा जमा करना भी बहुत आसान है। आप इसे एक बार में या 12 किश्तों में जमा कर सकते हैं। अगर आप पहले साल 500 रुपये जमा करते हैं, लेकिन अगले दो साल तक न्यूनतम राशि जमा नहीं करते हैं, तो खाता बंद हो सकता है। इस योजना में संयुक्त खाता खोलने की सुविधा नहीं है, लेकिन कोई भी व्यक्ति, चाहे उसकी उम्र कुछ भी ह, यह खाता खोल सकता है।

Advertisement

योजना के तहत लोन भी मिलेगा

इसके अलावा आप इस योजना के तहत लोन भी ले सकते हैं, जो खाता खोलने के पहले पांच सालों के लिए उपलब्ध है। आपात स्थिति में यह सुविधा बहुत काम आती है। डाकघर ने पीपीएफ में पैसा जमा करने की ऑनलाइन सुविधा भी शुरू की है। आप डाकपे ऐप या इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) के जरिए आसानी से पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना बैंक खाता आईपीपीबी से लिंक करना होगा।

Advertisement

इसके बाद आईपीपीबी ऐप में जाकर पीपीएफ विकल्प चुनें, अपना पीपीएफ खाता संख्या और ग्राहक आईडी डालें, और जमा राशि व अवधि चुनें। भुगतान के बाद, आपको सारी जानकारी वाला एक मैसेज मिलेगा। यह योजना उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो सुरक्षित निवेश चाहते हैं। इसमें न सिर्फ़ अच्छा रिटर्न मिलता है, बल्कि बैंक एफडी से ज्यादा ब्याज भी मिलता है। इसलिए अगर आप भविष्य के लिए बचत करना चाहते हैं, तो पीपीएफ एक बेहतरीन विकल्प है।

Advertisement

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) क्या है?

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) की शुरुआत 1968 में वित्त मंत्रालय के राष्ट्रीय बचत संस्थान ने की गई थी। PPF देश में उपलब्ध सबसे अच्छे और सुरक्षित लॉन्ग टर्म निवेश विकल्पों में से एक है। कोई भी व्यक्ति, नाबालिगों सहित, PPF खाता खोल सकता है, बशर्ते वे भारत के निवासी हों। इसे लोगों को छोटी रकम बचाने और निवेश करने में मदद करने के लिए शुरू किया गया था। PPF निवेशकों को स्थिर और सुरक्षित तरीके से पैसे बढ़ाने में मदद करता है।