नयी दिल्ली। जिंदगी में अकसर छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए लोन की आवश्यकता पड़ती रहती है। ऐसा कोई समय आ जाये जब आपको लोन की जरूरत हो तो आप अलग-अलग विकल्पों पर विचार करने लगते हैं। किसी करीबी से कर्ज लेने से लेकर आपके सामने बीमा पॉलिसी और गोल्ड पर लोन लेने का ऑप्शन होता है। लोन की जरूरत किसी को भी कभी भी पड़ सकती है। इसलिए आपको लोन से जुड़ी अलग-अलग जानकारी रखनी चाहिए ताकि जरूरत के समय आप तुरंत और कम ब्याज दर पर लोन के विकल्प के बारे में जानते हों। लोग जरूरत के समय अकसर पर्सनल लोन का रुख करते हैं। अगर आप भी पर्सनल लोन लेने के बारे में विचार कर रहे हैं या आपकी भविष्य में पर्सनल लोन लेने की योजना है तो हम आपको बताते हैं कि कौन से बैंक में आपको सबसे कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन मिलेगा।
इस समय यानी जनवरी 2020 के रेट के हिसाब से सबसे सस्ता पर्सनल लोन आईडीबीआई बैंक में मिलता है। 5 साल के लिए 1 लाख रुपये लोन की राशि पर आपको न्यूनतम 9.65 फीसदी की ब्याज दर पर पर्सनल लोन मिलेगा। इसकी अधिकतम ब्याज दर 12.40 फीसदी पर मिलेगा। आईडीबीआई बैंक में आपकी ईएमआई 2108 रुपये से लेकर 2245 रुपये तक होगी। वहीं लोन के लिए टैक्स सहित प्रोसेसिंग फी 1 फीसदी होगी। आइये देखते हैं बाकी बैंकों में है कितनी ब्याज दर।
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया : 10.10-14.20 फीसदी
- ओरिएंटल बैंक ऑफ इंडिया : 10.30-11.80 फीसदी
- इंडियन बैंक : 10.35-14.80 फीसदी
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया : 10.50-16.55 फीसदी
- इलाहाबाद बैंक : 10.65-12.15 फीसदी
- कॉर्पोरेशन बैंक : 10.75-12.25 फीसदी
- एचडीएफएसी बैंक : 10.75-21.30 फीसदी
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र : 10.85-11.85 फीसदी
- यस बैंक : 10.99 फीसदी
- आईडीएफसी फर्स्ट बैंक : 10.99-16.00 फीसदी
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया : 11.00-11.25 फीसदी
- सिंडिकेट बैंक : 11.00-13.40 फीसदी
- नैनिताल बैंक : 11.15-11.65 फीसदी
- इंडियन ओवरसीज बैंक : 11.25-13.20 फीसदी
पर्सनल लोन लेने से पहले आपको इसके लिए योग्यता का पता होना जरूरी है। विभिन्न बैंकों के अलग-अलग नियम होते हैं। नियमों की जानकारी आपको बैंकों की वेबसाइट पर मिलेगी। वैसे इनमें सबसे जरूरी चीजें हैं आय का स्रोत बताना। पर्सनल लोन के लिए आपसे पास नयी सैलेरी स्लिप या आयकर रिटर्न रसीद हो तो बात बन सकती है। आपका क्रेडिट स्कोर भी अच्छा होना चाहिए। बाकी एडरेस प्रूफ, आधार कार्ड, पासपोर्ट, खास कर पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत भी पड़ती है।
यह भी पढ़ें - लेना चाहते हैं पर्सनल लोन, पहले जान लीजिए योग्यता
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान