नई दिल्ली: देश में कोरोनावायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन के बीच आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। प्राइवेट सेक्टर के बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने बीते बुधवार को अपने एफडी की ब्याज दरों में 0.50% तक की कटौती की है। बैंक ने 2 करोड़ रुपये तक की विभिन्न परिपक्वता अवधि वाली एफडी के मामले में ब्याज दर में कटौती 0.50 फीसदी तक की है। वहीं आईसीआईसीआई बैंक ने बचत खाते और फिक्स्ड डिपॉजिट पर भी ब्याज में कटौती कर दी है। जानकारी दें कि बैंक ने बचत खाते में दो करोड़ रुपये तक की राशि के लिए ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती की है।
आईसीआईसीआई बैंक बचत खाते में 50 लाख रुपये तक जमा पर अब 3.5 फीसदी के बजाय 3.25 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं 50 लाख से अधिक लेकिन 2 करोड़ रुपये से कम जमा पर ब्याज अब 3.75 फीसदी मिलेगा, जो पहले 4 फीसदी था।
आईसीआईसीआई बैंक ने किस परिपक्वता अवधि की एफडी रेट में कितने फीसदी की कटौती की है, यह अभी सामने नहीं आया है। वहीं बैंक ने नियामकीय सूचना में केवल इतना ही बताया है कि कटौती 0.50 फीसदी तक की होगी।
आईसीआईसीआई बैंक की लेटेस्ट एफडी ब्याज दरें (2 करोड़ से कम की जमा पर)
- 7 दिन से 14 दिन की परिपक्वता पर- 3.50 फीसद
- 15 दिन से 29 दिन की परिपक्वता पर- 3.75 फीसद
- 30 दिन से 45 दिन की परिपक्वता पर- 4.25 फीसद
- 46 दिन से 184 दिन की परिपक्वता पर- 4.75 फीसद
- 185 दिन से 289 दिन की परिपक्वता पर- 5.25 फीसद
- 290 दिन से 1 साल के नीचे तक की अवधि पर- 5.50 फीसद
- 7 दिन से 14 दिन की परिपक्वता पर- 4 फीसद
- 15 दिन से 29 दिन की परिपक्वता पर- 4.25 फीसद
- 30 दिन से 45 दिन की परिपक्वता पर- 4.75 फीसद
- 46 दिन से 184 दिन की परिपक्वता पर- 5.25 फीसद
- 185 दिन से 289 दिन की परिपक्वता पर- 5.75 फीसद
- 290 दिन से 1 साल के नीचे तक की अवधि पर- 6 फीसद
एक साल से 5 साल तक की एफडी ब्याज दरों की जानकारी लेने के लिए आप बैंक वेबसाइट के इस लिंक पर क्लिक कर सकते है।
आईसीआईसीआई बैंक की सीनियर सिटीजन के लिए एक साल से 5 साल तक की एफडी ब्याज दरों की जानकारी लेने के लिए आप बैंक वेबसाइट के इस लिंक पर क्लिक कर सकते है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान