ICICI Bank Scam Alert: जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी बेहतर होती जा रही है वैसे-वैसे ऑनलाइन फ्रॉड और धोखा-धड़ी के मामले देखे जा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि अभी एक नया धोखाधड़ी का तरीका सामने आया है। इसमें स्कैमर ईमेल और मैसेज के जरिए आपके मोबाइल और कंप्यूटर में बैड फ्लाइज या फिर ऐसे लिंक भेजेंगे जिस पर अगर आप क्लिक करते हैं तो आपका सारा डाटा और आपके सारे पैसे चोरी हो सकते हैं। इसीलिए हमेशा सावधान रहना और ऐसे झंसों में आने से बचना चाहिए।
आईसीआईसीआई बैंक ने एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें लोगों को ऐसे खतरनाक लिंक और को लेकर सावधानी रखने की हिदायत दी गई है।
उन्होंने लिखा है कि आईसीआईसीआई बैंक अपने कस्टमर को कभी भी किसी भी तरह का एसएमएस या फिर व्हाट्सएप मैसेज नहीं करता है, जिसमें किसी भी तरह के नंबर पर कॉल करने की बात कही जाए या फिर कोई भी एप्लीकेशन डाउनलोड करने को कहा जाए।
इनसे आपको क्या हो सकता है नुकसान
अगर आप भेजे गए मैसेज के झांसे में आ जाते हैं, तो इसका परिणाम काफी ज्यादा बुरा हो सकता है। किसी भी लिंक से वह आपके फोन को हैक कर सकते हैं और आपके मैसेज को अनऑथराइज्ड तरीके से फॉरवर्ड करके आपका ओटीपी और सभी जरूरी जानकारियां पता कर सकते हैं। नहीं अगर आप इनके पेमेंट एप्लीकेशन पर या किसी दूसरे ऐप पर रजिस्टर करते हैं, तो आप साइबर क्रिमिनल्स का बहुत आसान शिकार बन जाते हैं।
ऐसे मैं आपकी जरूरी पर्सनल जानकारी के साथ फाइनेंशियल इनफॉरमेशन और पैसे भी, सब कुछ चोरी हो सकता है।
छोटी सी गलती से इतना बड़ा नुकसान हो सकता है तो जाहिर सी बात है कि काफी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत पड़ेगी। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आईसीआईसीआई बैंक के द्वारा कुछ सेफ्टी टिप्स के बारे में भी जानकारी दी गई है। इन्हें अपनाकर आप बड़ी आसानी से ऐसे धोखा धड़ी वाले मैसेज से बच सकते हैं।
जरूर बरतें ये सावधानियां
हमेशा कोई भी एप्लीकेशन इस्तेमाल करने के लिए या इंस्टॉल करने के लिए ट्रस्टेड एप्लीकेशन जैसे प्ले स्टोर और एप स्टोर का ही इस्तेमाल करें।
किसी भी अनजान लिंक पर न क्लिक करें।
अपने मोबाइल के सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन को हमेशा अपडेटेड रखें।
इसी बढ़िया कंपनी का एंटीवायरस और सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करें और उसे हमेशा अपडेट करते रहें।
एक्सेस देने से पहले एप्लीकेशन द्वारा मांगी जा रही परमिशन को एक बार जरूर देख ले।
किसी भी अनजान लिंक या फिर सोर्स पर बिना सोचे समझे क्लिक न करें। अगर आपने उसे लिंक को ओपन कर ही लिया है तो वहां से कोई एप्लीकेशन या दूसरी चीज कभी डाउनलोड न करें।
आपकी गोपनीय जानकारियां जैसे कि वन टाइम पासवर्ड, अकाउंट पासवर्ड या पिन या फिर कार्ड नंबर किसी के साथ मत शेयर करें।
अगर आप इन जरूरी सावधानियां को बढ़ाते हैं तो आप इन सभी तरह के ऑनलाइन फ्रॉड से बच सकते हैं। लेकिन फिर भी अगर आपके साथ यह धोखाधड़ी हो जाए तो आपको इसकी शिकायत भी दर्ज करानी चाहिए।
कहां दर्ज करानी होगी शिकायत
अगर आप भी दुर्भाग्य से इस तरह के किसी भी फ्रॉड या फिर धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं तो, आपको तुरंत ही नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल और चक्षु प्लेटफार्म पर अपनी कंप्लेंट रजिस्टर करनी चाहिए। चक्षु प्लेटफार्म खास तौर पर टेलीकॉम यूजर्स की फ्रॉड हो जाने की स्थिति में मदद करता है।
अगर आपके पूरे पैसे नहीं कटे हैं, तो आपको बैंक से इस घटना के बारे में बात करनी चाहिए और उन्हें पूरी घटना की जानकारी देकर अपना अकाउंट कुछ समय के लिए फ्रिज करवा देना चाहिए। अगर आपके साथ ऐसा फ्रॉड हो रहा है तो जाहिरतौर पर बैंक आपकी तुरंत कोई मदद कर सकते हैं जिससे आपका नुकसान और ज्यादा ना बढ़े।
More Articles
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित
- RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?