Aadhaar ATM: यदि आपका ATM कार्ड खो गया है तो पैसे निकालने को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। आप बिना एटीएम कार्ड के भी पैसे निकाल सकते हैं। दरअसल, सरकार और इंडिया पोस्ट ने आम लोगों के ऐसी परेशानी को आधार ATM (Aadhaar ATM) के ज़रिए सुलझाया है।

Advertisement

इस आधार एटीएम की मदद से आप बिना ATM कार्ड के भी अपने बैंक खाते से कैश निकाल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आधार एटीएम क्या है और इसके ज़रिए कैसे पैसे निकाल सकते हैं...

Advertisement

क्या है आधार ATM?

आधार एटीएम एक विशेष प्रकार का एटीएम है, जो आधार इनेबल्ड पेमेंट सर्विस (AePS) पर आधारित होता है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) द्वारा आधार ATM सुविधा को संचालित किया जाता है। यह उपयोगकर्ताओं को घर बैठे ही नकदी निकालने की सुविधा प्रदान करता है, जिससे उन्हें बैंक या पारंपरिक एटीएम तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

Advertisement

इस सुविधाजनक सेवा का लाभ उठाने के लिए, अपने बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य है। इसके बाद, जब बैंक खाताधारक का बायोमेट्रिक केवाईसी सफलतापूर्वक पूरा हो जाता है, तभी वे आधार एटीएम की सुविधाओं का पूरी तरह से उपयोग कर सकते हैं।

  • आधार ATM सेवा IPPB द्वारा चलाई जाती है।
  • यह आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) पर आधारित है।
  • इसमें ATM कार्ड या बैंक ब्रांच जाने की जरूरत नहीं।
  • सिर्फ आधार नंबर और फिंगरप्रिंट से कैश निकाला जा सकता है।
  • बैलेंस चेक और मिनी स्टेटमेंट की सुविधा भी मिलती है।

कैसे करें आधार ATM का यूज

  • आधार ATM सेवा यूज करना बहुत ही आसान है।
  • नजदीकी डाकघर या IPPB सेंटर पर जाएं।
  • आधार नंबर और बैंक का नाम बताएं।
  • बायोमेट्रिक मशीन पर फिंगरप्रिंट स्कैन करें।
  • पहचान चेक होते ही आपको कैश मिल जाएगा।

घर बैठे भी मिल जाएगा पैसा

  • ये पूरा प्रोसेस बस कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाता है।
  • पोस्टमैन अब घर तक बैंकिंग सेवा देता है।
  • सीनियर सिटीजन और बीमार लोगों को इससे खास फायदा।
  • इससे बैंक या ATM जाने की जरूरत नहीं होती है।
  • आसानी से घर बैठे कैश निकालने की सुविधा मिलती है।
  • पोस्टमैन माइक्रो-ATM मशीन लेकर आपके घर आता है।
  • फिंगरप्रिंट से सुरक्षित लेन-देन हो जाता है।

ATM खोने का नहीं होता डर

  • आधार ATM से कार्ड खोने का डर नहीं रहता है।
  • ठगी और फ्रॉड होने के चांस काफी कम होते हैं।।
  • यह सुविधा ज्यादातर आधार-लिंक खातों पर काम करती है।
  • आधार ATM ने बैंकिंग को सुरक्षित और सरल बना दिया है।

आधार ATM से जुड़े अहम FAQs

1. आधार ATM क्या है?

आधार ATM एक सुविधा है, जिससे आधार और फिंगरप्रिंट के जरिए बिना ATM कार्ड के पैसे निकाले जा सकते हैं।

Advertisement

2. आधार ATM से पैसा कहां से निकाल सकते हैं?

नजदीकी डाकघर, IPPB सेंटर या पोस्टमैन के जरिए घर बैठे कैश निकाला जा सकता है।

3. क्या इसके लिए ATM कार्ड जरूरी है?

नहीं, इसमें ATM कार्ड या पासबुक की कोई जरूरत नहीं होती।

4. किन लोगों को मिलता है आधार ATM की सुविधा?

वे सभी लोग जिनका बैंक खाता आधार से लिंक है, इस सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं।