क्या सैलरी आते ही सारे खर्चो में खत्म हो जाती है और आपके पास बचाने के लिए कुछ नहीं होता. तो घबरांए नहीं, ये 50-30-20 का फॉर्मूला आपके लिए बड़े काम का हो सकता है. इस फॉर्मूले के बारे में All your worth-the ulimate lifetime money में जिक्र हुआ है.
50-30-20 का फॉर्मूला उन लोगों के लिए बड़ा काम का है. जो खर्चे के चलते सेविंग नहीं कर पाते. अगर आप ऐसा कोई तरीका देख रहे हैं, जिसे आपकी सेविंग हो सके. तो ये आर्टिकल आपके लिए है. इस फॉर्मूला में आपकी सैलरी को जरूरत, चाहत और बचत में बांटने की कोशिश की गई है.
सैलरी का 50 फीसदी हिस्सा ऐसे करें इस्तेमाल
इस फॉर्मूले के अनुसार आपको सैलरी का 50 फीसदी वहां खर्च करना चाहिए, जिन चीजों की आपको सबसे ज्यादा जरूरत हो. ऐसी चीजे जिनके बिना गुजरा नहीं हो सकता. इन खर्चों में राशन, रेंट, बच्चों की पढ़ाई, ईएमआई और हेल्थ इंश्योरेंस जैसी चीजें शामिल है.
30 फीसदी का कहां करें इस्तेमाल?
अब बात करते हैं सैलरी के 30 फीसदी के बारे में. इस 30 फीसदी को आप अपनी चाहत वाले खर्चो पर इस्तेमाल कर सकते हैं. हमारे लाइफ में कुछ ऐसे खर्चे भी होते हैं, जिन्हें आप टाल सकते हैं. लेकिन इन खर्चो से आपको खुशी भी मिलती है. इनमें फिल्म देखना, पार्लर जाना, शॉपिंग करना और अन्य शौक पूरा करना शामिल है.
इसके अलावा आप सैलरी का बच्चा 20 फीसदी हिस्सा बचत के लिए रख सकते हैं. इन पैसों का इस्तेमाल रिटायरमेंट, बच्चों की उच्च शिक्षा, शादी और इमरजेंसी फंड के रूप में बचा कर रख सकते हैं.
उदाहरण से समझिए पूरा नियम
मान लीजिए आपको हर महीने 50 रुपये सैलरी मिलती है. अब 50-30-20 फार्मूला के हिसाब से आपको 50 फीसदी यानी 25 रुपये अपने जरूरत के खर्चो पर इस्तेमाल करने होंगे. बाकि के 30 फीसदी यानी 15 हजार रुपये आप ऐसे खर्चो पर इस्तेमाल कर सकते हैं. जिससे आपको करने की चाहत हो. जैसे फिल्म देखना, ट्रेवलिंग या कोई फन एक्टीविटी करना.
अब बाकि का 20 फीसदी आप यानी 10 हजार रुपये सेविंग के लिए इस्तेमाल करें. इन्हें आप निवेश में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आप चाहे तो 5 हजार रुपये किसी सुरक्षित प्लेटफॉर्म में निवेश कर सकते हैं. जैसे एफडी या पोस्ट ऑफिस स्कीम. इसके अलावा बाकि का बच्चा 5 हजार रुपये आप म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेश कर सकते हैं. ये ध्यान रखें की म्यूचुअल फंड शेयर बाजार पर निर्भर करता है. इस पर मिलने वाला रिटर्न मार्केट के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग