How to Sell Flat Having Home Loan: देश में ज्यादातर लोग घर लोन पर ही लेते हैं. क्योंकि लोन में एकसाथ पैसे देने से बचा जा सकता है. जो पैसे आप घर खरीदने में लगाएंगे, उसे आप इमरजेंसी के लिए रख सकते हैं या फिर किसी और जरूरत के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. हमेशा हमारे मन में ये सवाल रहता है कि क्या फ्लैट को होम लोन पूरा होने से पहले इस बेचा जा सकता है? चलिए इस सवाल का जवाब जानते हैं.
हर किसी का सपना होता है कि उसे अपना मनपसंद घर मिलें. लेकिन लगातर बढ़ रही प्रॉपर्टी की कीमत ये सपना पूरा होने से रोक देती है. ऐसे में लोग होम लोन का सहारा लेते हैं. कुछ लोग इसलिए भी लोन लेते हैं, क्योंकि वे एकसाथ पैसे नहीं देना चाहते या फिर इन पैसों का इस्तेमाल किसी और जगह करना चाहते हैं.
वे होम लोन का सहारा लेते हैं. होम लोन में व्यक्ति महीने के हिसाब से किश्तों में पैसे देता है. अब जानते हैं कि क्या होम लोन के बावजूद घर बेचा जा सकता है
क्या होम लोन के बावजूद घर बेचा सकता है?
अगर आपके घर या फ्लैट पर होम लोन अभी पूरा नहीं चुका है और आप घर बेचना चाहते हैं. तो इसे बेच सकते हैं. लेकिन इसे बेचने के लिए कुछ नियम-कायदे है, जिन्हें फॉलो करना होता है. सबसे पहले आपको घर बेचने से पहले उस बैंक से मंजूरी लेनी होगी, जिससे आपने होम लोन लिया है.
होम लोन के साथ घर बेचने का ये है पूरा प्रोसेस
अगर आपको ये प्रोसेस और भी आसान करना है, तो ऐसे व्यक्ति को घर बेचें जिसने उसी बैंक से लोन लिया हो, जहां से आपने भी लोन लिया है. इससे प्रोसेस और आसान हो जाता है. ऐसे केस में बैंक को प्रॉपर्टी
डॉक्यूमेंट वापस करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
इसके अलावा जिसे भी आप घर बेच रहें है, अगर वो एक ही बार में सारी बची किश्त देता है, तो ऐसे में उसे प्रॉपर्टी के डाक्यूमेंट मिल जाते हैं. बैंक तभी आपको प्रॉपर्टी के कागज देगा, जब आप लोन अमाउंट और सारी किश्त भर देंगे.
इसके अलावा एक और तरीका है. मान लीजिए आपने घर खरीदने के लिए पर्सनल लोन लिया है, तो ऐसे मामले में भी आप किसी दूसरे व्यक्ति को लोन चुकाने से पहले प्रॉपर्टी बेच सकते हैं. लेकिन इसके लिए आपको बैंक से बात करनी होगी.
ऐसी स्थिति में प्रॉपर्टी बेचने के लिए आपको बैंक से नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) लेना होगा. इसके अलावा अगर आप ऐसे घर को बेचना चाहते हैं, जिसमें लोन अभी पूरा नहीं हुआ है, तो ऐसी स्थिति में किसी रियल एस्टेट एक्सपर्ट से संपर्क जरूर करें. ये आपकी कानूनी तरीके से चीजें समझने में मदद कर सकता है.
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग