How to make cricket team in dream11: ड्रीम11 एक क्रिकेट आधारित खेल है। इस खेल में अगर पैसा लगाया जाए तो कमाई करने का मौका भी मिलता है। ऐसे में यह जानना काफी जरूरी है कि ड्रीम11 में अपनी क्रिकेट की टीम कैसे बनाते हैं।

Advertisement

ड्रीम11 में क्रिकेट की टीम बनाने के लिए कुछ सामान्य से नियम हैं। अगर आप टाटा आईपीएल के लिए अपनी क्रिकेट टीम बनाना चाहते हैं, तो नियम इस प्रकार हैं।

Advertisement

सबसे पहले दोनों टीम के मिलाकर 22 क्रिकेट खिलाड़ियों पर नजर डालें। अब एक संतुलित क्रिकेट टीम बनाने के लिए खिलाड़ियों को चुनना शुरू करें। लेकिन टीम के चुनाव के कुछ नियम हैं, जिन्हें मानना पड़ेगा।

ड्रीम11 टाटा आईपीएल की टीम में न्यूनतम एक और अधिकतम 4 विकेट कीपर चुने जा सकते हैं। जहां तक बल्लेबाजों की बात है तो न्यूनतम 3 और अधिकतम 6 बल्लेबाज को चुना जा सकता है।

Advertisement

इसी प्रकार ड्रीम11 टाटा आईपीएल की टीम में न्यूनतम 1 और अधिकतम 4 आल राउंडर को चुना जा सकता है। जहां तक ड्रीम11 टाटा आईपीएल में गेंदबाजों की बात हैं न्यूनतम 3 और अधिकतम 6 गेदबाज को चुना जा सकता है।

अंत में याद रखने की जरूरत है कि ड्रीम11 टाटा आईपीएल टीम में उस दिन का मैच खेलने वाली किसी भी टीम में से अधिकतम 7 खिलाड़ी ही चुने जा सकते हैं।

Advertisement

एक बार टीम बन जाए तो फिर उसके बाद आपको अपनी टीम में एक कप्तान और एक उप कप्तान बनाना होगा। यह आप किसी को भी बना सकते हैं।

जब आपकी टीम बन जाए तो आप इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। यहां पर तरह तरह की ईनामी राशि की प्रतियोगिता में भाग लिया जा सकता है। आप चाहें तो एक ही ड्रीम11 टीम बना सकते हैं, या चाहें तो एक से ज्यादा टीम भी बना सकते हैं।

Sachin Tendulkar: World's Richest Cricketer, know his net worth| #sachintendulkar #cricket #sachin
Advertisement

Dream11 ऐप में कैसे रजिस्ट्रेशन करें

  • पहले प्ले स्टोर से ड्रीम11 एप डाउनलोड करें
  • इसके बाद ड्रीम11 ऐप पर लॉग ऑन करें
  • इसके लिए मोबाइल फोन या ईमेल आईडी के डिटेल के अलावा एक पासवर्ड सेट करना होगा
  • एक बार ड्रीम11 ऐप में रजिस्ट्रेशन के बाद आप खेल शुरू कर सकते हैं

यह भी पढ़ें : Top 10 Share : 1 माह में पैसा डबल करने वाले शेयर