Retirement Plan: अगर आप 60 साल की उम्र तक अपनी रिटायरमेंट के लिए बेहतर प्लान बना रहे हैं, तो ये आर्टिकल देखें। आपने चाहे 25 साल से निवेश शुरू किया हो, या फिर 35 साल से कर रहे हों, आप अच्छे तरीके अपनाकर हमेशा ही अपने लिए बड़ा फंड रेडी कर सकते हैं। आज हम आपको जिन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, उन तरीकों से आप बड़ी आसानी से अपने लिए 60 साल तक 2.5 करोड़ रुपए से ज्यादा का फंड बना सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको एसआईपी के जरिए म्युचुअल फंड में पैसे इनवेस्ट करने होंगे।
म्युचुअल फंड में शेयर मार्केट के मुकाबले कम रिस्क और एफडी के मुकाबले कहीं ज्यादा रिटर्न मिलता है। एक जानकारी के मुताबिक जहां बैंक किसी भी एफडी पर ज्यादा से ज्याद 9 प्रतिशत का रिटर्न देते हैं, वहीं म्युचुअल फंड में सही जगह पर निवेश लॉन्ग टर्म में आपको 12 से 15 प्रतिशत तक का रिटर्न दे सकता है। लेकिन इसके लिए आपको म्युचुअल फंड में पैसे डालने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेनी चाहिए। क्योंकि म्युचुअल फंड में भी मार्केट रिस्क शामिल होता है।
आपको 60 साल तक बड़ा फंड इकट्ठा करना है और अपने 35 साल की उम्र से निवेश करना शुरू किया है तो भी परेशानी की कोई बात नहीं है। अपने 35 साल की उम्र से निवेश शुरू किया है तो आपको हर महीने 13,200 रुपए सिप के जरिए म्यूचुअल फंड में डालने होंगे। इस सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में आपको लगातार 25 साल तक पैसे इन्वेस्ट करने हैं।
ऐसा करने पर आपका टोटल इन्वेस्टमेंट 39 लाख 60 हजार रुपए का हो जाएगा। अगर 12 परसेंट की एवरेज से कैलकुलेट करते हैं, तो इस पर आपके करीब 2,10,8,8700 रुपए से ज्यादा का ब्याज मिलेगा, तो ऐसे में आपका टोटल अमाउंट 2.5 रुपए करोड़ तक आसानी के साथ पहुंच जाएगा। अगर आपका एवरेज रिटर्न ज्यादा होता है, तो आपका मुनाफा और भी बढ़ सकता है।
अगर आपने 30 साल की उम्र से निवेश शुरू किया है तो भी आप 60 साल की उम्र तक 2.5 करोड़ रुपए का फंड आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको अगले 30 सालों तक हर महीने 7200 का इन्वेस्टमेंट शिप के जरिए करना होगा। तो आप 60 साल तक 25,92,000 रुपए तक इकट्ठा कर लेंगे। इसके इन्वेस्टमेंट पर आपके करीब 12 प्रतिशत का एवरेज ब्याज मिलता रहेगा, तो ऐसे में आपको सिर्फ ब्याज के तौर पर 2,28,23,000 रुपए से ज्यादा की रकम मिलेगी और इस तरह आपका टोटल अमाउंट 2.5 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर जाएगा।
वहीं अगर आप 25 साल की उम्र से निवेश करना शुरू करते हैं तो आपको मात्र 4000 रुपए हर महीने की एसआईपी करनी होगी, ऐसा इसलिए है क्योंकि अभी आपके पास समय ज्यादा है तो आप एक महीने में काम सिप की रकम देकर भी जबरदस्त फायदा कमा सकते हैं।
अगर आप 25 साल की उम्र में इन्वेस्टमेंट शुरू कर रहे हैं, तो 60 साल की उम्र तक लगातार इन्वेस्ट करने पर आप का टोटल इन्वेस्टमेंट 35 साल का हो जाएगा और इस दौरान 16,80,000 रुपए का कुल अमाउंट जमा होगा। एक कैलकुलेशन के मुताबिक इस पर आपको एवरेज 12 प्रतिशत रिटर्न के हिसाब से 2 करोड़ 43 लाख रुपए से ज्यादा का ब्याज मिलेगा, तो आपका कुल अमाउंट 2.5 करोड़ को पार कर जाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- 3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट