Loan on ration card: देश में गरीबी रेखा से नीचे आने वाले व्यक्ति को सरकार की तरफ राशन कार्ड या बीपीएल कार्ड (BPL Card) दिया जाता है. इस कार्ड के जरिए गरीब लोगों को दाल और चावल फ्री में मिलता है. लेकिन इस कार्ड से सिर्फ राशन ही नहीं मिलता. इस कार्ड के जरिए आप 10 लाख रुपये तक का लोन भी ले सकते हैं.

Advertisement

बीपीएल कार्ड गरीब लोगों का सहारा है. इसके जरिए वे हर महीने मुफ्त में राशन ले पाते हैं. इस कार्ड के लिए वहीं व्यक्ति अप्लाई कर सकता है, जिनकी आय 20,000 रुपये से कम है. हरियाणा सरकार ने एक योजना शुरू की है. इस योजना के जरिए व्यक्ति बीपीएल कार्ड से 10 लाख रुपये तक का लोन ले सकता है.

Advertisement

जिन भी लोगों के पास यह कार्ड है, वे 2 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. अगर आपका यह कार्ड अभी तक नहीं बना है, तो आप किसी भी नजदीकी राशन कार्ड डीलर के पास जाकर फ्री में ही राशन कार्ड यानी बीपीएल कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

किसे मिलेगा कार्ड के जरिए लोन?

Advertisement

हरियाण सरकार की योजना के तहत बीपीएल राशन कार्ड के जरिए कार्ड होल्डर्स 2 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं. वहीं राशन कार्ड के जरिए लोन लेने पर ब्याज भी बहुत कम देना पड़ता है.

इस लोन का फायदा वहीं उठा पाएंगे, जो कार्ड होल्डर्स, अनुसूचित जाति से हो. हरियाणा में यह लोन नेशनल शिड्यूल कास्ट फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NSFDC) के जरिए दिया जा रहा है. इस योजना का उद्देश्य युवाओं का सशाक्तिकरण करना है.

Advertisement

इस स्कीम के तहत युवाओं को काम शुरू करने के लिए राज्य सरकार 10 लाख रुपये का लोन देती है. यह लोन खास तौर पर बिजनेस शुरू करने के लिए ही दिया जाता है.

लोन के लिए कैसे करें अप्लाई

हरियाणा में उन लोगों को ही लोन दिया जाता है, जिनकी सालाना आय 1.80 लाख रुपये से कम है. राज्य सरकार ने इस कार्ड को अब फैमिली आईडी के साथ जोड़ दिया है. ऐसे में अब आप लोन के लिए ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं.

Advertisement

इसके अलावा आप बैंकों में जाकर भी लोन के लिए अप्लाई कर सकते है. राशन कार्ड के जरिए लोन लेने के लिए आपको किसी भी नजदीकी बैंक में जाना होगा. यहां से आप लोने में अप्लाई करने के लिए फॉर्म ले सकते है. इस फॉर्म को भरने के बाद, फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों सहित इसे बैंक में जमा कर दें. अगर आप बैंक द्वारा बनाए गए लोन के नियम के अनुसार योग्य होंगे, तो आपको लोन मिल जाएगा.