नई दिल्ली। आज बेटी दिवस है। ऐसे में हमारा ध्यान बेटियों के भविष्य के प्रति अनायास चला ही जाता है। अगर आपको भी ऐसी चिंता आज है तो कुछ ऐसा प्लान करिए कि आपकी बेटी जब बड़ी हो तो उसका भविष्य अच्छा हो सके। सोना आजकल जिस तेजी से बढ़ रहा है, अगर ऐसा ही बढ़ता रहा तो आज से 15 या 20 साल बाद इसी बेटी के शादी के शायद हम जरूरत भर का भी न खरीद सकें। ऐसे में जरूरी है कि हम आज से ही इसके लिए प्लानिंग शुरू कर दें। आज थोड़ा थोड़ा किया गया निवेश बेटी की शादी के वक्त ढेर सारा हो जाएगा। अभी अगर हर माह कुछ हजार रुपयों का निवेश किया जाए तो पता भी नहीं चलेगा कि कब यह इतना हो गया, जितना आपने सोचा भी नहीं होगा।
ऐसा आसानी से हो सकता है
अगर गोल्ड को लेकर आप भी ऐसा ही सोचती हैं तो ऐसा आसानी से किया जा सकता है। आइये जानते हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है। इसके अलावा यह भी जानिए गोल्ड म्युचुअल फंड की टॉप स्कीमें कौन सी हैं।
देश में गोल्ड ईटीएफ और गोल्ड म्यूचुअल फंड 1 ग्राम महीने तक का सोने में निवेश का मौका देते हैं। यह पूरा सिस्टम ऑनलाइन या ऑफलाइन पूरा किया जा सकता है। अगर मान लीजिए कि आपकी बेटी की उम्र इस वक्त 1 साल है और 20 साल के लिए निवेश का प्लान करती हैं। अगर हर माह 1 ग्राम ही गोल्ड खरीदा जाए तो 20 साल में आपके पास 240 ग्राम गोल्ड होगा। वहीं अगर आपकी बेटी 5 या 10 साल की हो गई है, तो भी आप इसी हिसाब से आप इसकी प्लानिंग कर सकती हैं।
देश में ढेर सारी म्यूचूअल फंड कंपनियां हैं। यह कंपनियां गोल्ड ईटीएफ और गोल्ड म्यूचुअल फंड स्कीम चलाती हैं। यह कंपनियां ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से आपको गोल्ड खरीदने का मौका देती हैं। अगर आप ऑफलाइन यह गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो आपको किसी एजेंट से मदद लेनी होगी। यह म्यूचुअल फंड एजेंट आपकी मदद कर देगा। आपको एक फार्म भरना होगा, साथ ही हर माह आपको जितना पैसा निवेश करना होगा, उसके लिए एक सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी का फार्म भरना होगा। इसके बाद आपके बैंक खाते से हर माह आपकी बताई राशि चली जाएगी, और इतने पैसे का गोल्ड आपको एलाट कर दिया जाएगा।
जहां तक ऑनलाइन गोल्ड में निवेश की बात है तो ज्यादातर म्यूचुअल फंड कंपनियों के पास इसकी सुविधा है। इसका आप दो तरह से फायदा उठा सकते हैं। एक में आप अपने शेयर ब्रोकर के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। यहां पर आपका जो डीमैट अकाउंट हैं, वहां पर आपको गोल्ड एलाट कर दिया जाएगा। वहीं दूसरा तरीका डायरेक्ट प्लान का होता है। देश की हर म्यूचुअल फंड कंपनी डायरेक्ट प्लान की सुविधा देती है। इसके लिए आपको उस म्यूचुअल फंड कंपनी की बेवसाइट पर जाना होगा। वहां पर डायरेक्ट निवेश का आप्शन मिलेगा। यहां पर आपको अपना डिटेल और अपना बैंक का डिटेल डालने पर निवेश का मौका मिलेगा। यहां भी सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी का ऑप्शन मिलेगा। इस ऑप्शन में आपको हर माह निवेश की डालनी होगी। बाद में इतना पैसे का गोल्ड के रूप में निवेश हर माह नाम से होने लगेगा।
सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) म्यूचुअल फंड स्कीमों में निवेश का एक तरीका है। आपके पास विकल्प होता है कि एक बार ही निवेश करें या हर माह एक निश्चित तारीख को निश्चित राशि का निवेश करें। हर माह के निवेश के विकल्प को ही सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी कहते हैं। एक बार एसआईपी शुरू होने के बाद आप जब चाहें इसे बंद भी करा सकते हैं। इसके अलावा आप एसआईपी राशि का कम या ज्यादा भी कर सकते हैं। इन सुविधाओं के चलते ही निवेशक सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी को काफी पसंद करते हैं।
पहले जानें टॉप 3 म्यूचुअल फंड स्कीमें
-इंवेसको इंडिया गोल्ड म्यूचुअल फंड ने दिया है 1 साल में 31.35 फीसदी का रिटर्न।
-एचडीएफसी गोल्ड म्यूचुअल फंड ने दिया है 1 साल में 31.08 फीसदी का रिटर्न।
-एसबीआई गोल्ड म्यूचुअल फंड ने दिया है 1 साल में 30.79 फीसदी का रिटर्न।
-कोटक गोल्ड म्यूचुअल फंड ने दिया है 1 साल में 30.50 फीसदी का रिटर्न।
-निप्पॉन इंडिया गोल्ड सेविंग म्यूचुअल फंड ने दिया है 1 साल में 30.47 फीसदी का रिटर्न।
-एक्सिस गोल्ड म्यूचुअल फंड ने दिया है 1 साल में 30.12 फीसदी का रिटर्न।
-क्वांटम गोल्ड सेविंग म्यूचुअल फंड ने दिया है 1 साल में 30.06 फीसदी का रिटर्न।
-आईसीआईसीआई प्रु रेगुलर गोल्ड सेविंग म्यूचुअल फंड ने दिया है 1 साल में 29.43 फीसदी का रिटर्न।
-एबीएसएल गोल्ड म्यूचुअल फंड ने दिया है 1 साल में 28.96 फीसदी का रिटर्न।
-आईडीबीआई गोल्ड म्यूचुअल फंड ने दिया है 1 साल में 21.98 फीसदी का रिटर्न।
नोट : यह रिटर्न 25 सितंबर 2020 की एनएवी की गणना के आधार पर है।
अगर आप गोल्ड में निवेश करना चाहते हैं, तो फिजिकल गोल्ड खरीदना अच्छा है। आमतौर पर लोग फिजिकल गोल्ड की जगह ज्वेलरी खरीदना पसंद करते हैं। यह निवेश का अच्छा तरीका नहीं है। इसमें ज्वेलर बनवाई चार्ज के अलावा या वापस बेचते वक्त कुछ न कुछ कटौती करते हैं। ऐसे में निवेश फायदेमंद नहीं रह जाता है। बाजार में गोल्ड में फिजिकल निवेश के लिए सोने के सिक्के उपलब्ध होते हैं। इनमें धीरे--धीरे निवेश करके शादी या अन्य समारोह के लिए अच्छा गोल्ड इकट्ठा किया जा सकता है।
ज्वेलर्स के यहां मिलने वाली गोल्ड सेविंग स्कीम देश के कई बड़े ज्वैलर गोल्ड सेविंग स्कीम चलाते हैं। इन स्कीम्स में हर माह एक निश्चित राशि ज्वैलर के यहां जमा करानी होती है। बाद में ज्वैलर इस पैसे के बदले में सोना ग्राहक को देता है। ज्वैलर ऐसी गोल्ड सेविंग स्कीम में लोगों को अच्छे ऑफर देते हैं, जिससे यह स्कीम आकर्षक हो जाती है। ऐसे में ज्वेलर की गोल्ड सेविंग स्कीम की पूरी जानकारी करना ठीक रहता है। हर ज्वैलर की स्कीम में कुछ न कुछ अंतर जरूर होता है। कुछ ज्वैलर ऐसी स्कीम 10 महीने की, तो कुछ ज्वैलर 12 से 13 महीने की स्कीम चलाते हैं। ऐसे में सबसे अच्छा है कि थोड़ा-थोड़ा पैसा इन स्कीम में लगाया जाए। ऐसी स्कीम में अंतिम किस्त आमतौर पर ज्वैलर अपनी तरफ से जमा करते हैं, वहीं कुछ ज्वैलर डिस्काउंट ऑफर करते हैं। ऐसे में यह स्कीम काफी फायदेमंद हो जाती हैं।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका