Investment Tips To Be Crorepati: अगर आपको लगता है कि कम सैलरी में करोड़पति नहीं बन जा सकता है तो आप एक गलत है। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिसके तहत अगर आप हर महीने 25000 रुपए तक भी कमाते हैं, तो भी करोड़पति बन सकते हैं। जी हां, यह तरीका है सही इन्वेस्टमेंट का जो आपको कम सैलरी के बावजूद करोड़पति बना सकता है। हालांकि इसके लिए आपको जबरदस्त फाइनेंशियल डिसिप्लिन की जरूरत पड़ेगी। क्योंकि अगर आप एक गोल बनाकर डिसिप्लिन मेंटेन करके और एक्सपर्ट की सलाह लेकर इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो आसानी से आप अपना लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।

Advertisement

आज के आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए 25000 रुपए की मंथली सैलरी से करोड़ों रुपए कमाने की गणित के बारे में समझते हैं।

Advertisement

जानिए एक महीने में कितना करना होगा निवेश

अक्सर जब हम नई नौकरी शुरू करते हैं तो हमारी तनख्वाह 25 से 30 हजार रुपए के आसपास की होती है। ऐसे में अगर आपकी तनख्वाह 25000 प्रति महीना की भी है, तो इन्वेस्टमेंट रूल के हिसाब से इसका 20 प्रतिशत हिस्सा आपको सुरक्षित रखना चाहिए। तो अगर इस हिसाब से देखते हैं तो अगर आपकी सैलरी 25000 रुपए प्रति महीना है तो उसका 20 प्रतिशत यानी 5000 रुपए आपको हर महीने इन्वेस्ट करना चाहिए।

Advertisement

अब इन्वेस्टमेंट के लिए सबसे बड़ी प्रॉब्लम यह होती है कि पैसे को लगाया कहां जाए। अगर आप एफडी में इस पेज को इन्वेस्ट करते हैं तो आपको ज्यादा फायदा नहीं मिलता है, इसके अलावा लॉक इन पीरियड से पहले आप पैसे भी नहीं निकाल सकते हैं। वहीं अगर आप शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करते हैं तो, एक तरफ जहां ज्यादा मुनाफा मिल सकता है, वहीं पैसा डूबने का चांस भी उतना ही ज्यादा होता है। जाहिर सी बात है अगर आप 25000 रुपए की सैलरी में से हर महीने 5 हजार रुपए बचा रहें हैं, तो उसे मार्केट रिस्क में गंवाना नहीं चाहेंगे।

Advertisement

म्युचुअल फंड में एसआईपी जरिए निवेश है सही विकल्प

यही कारण है कि अपके पैसों को ज्यादा सुरक्षा देने के साथ एफडी से बेहतर रिटर्न म्यूचुअल फंड देता है। इसमें आपको कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है और आपका पैसा तेजी से बढ़ता है। हालांकि मार्केट लिंक्ड होने के कारण म्युचुअल फंड में मार्केट रिस्क भी शामिल होता है, लेकिन शेयर मार्केट के मुकाबले काफी कम होता है।

Advertisement

अगर लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट की बात करते हैं, तो म्युचुअल फंड स्कीम में आपको कम से कम 12 फिसदी तक का एवरेज रिटर्न मिलता है। इस लिए आपको एक्सपर्ट्स की सलाह लेनी चाहिए, जो रिस्क कैलकुलेट करके आपको सबसे बेहतर स्कीम्स के बारे में बताते हैं। जिससे पैसा तेजी से बढ़ाता है और नुकसान का खतरा कम होता है।

कितने साल मे बनेंगे करोड़पति

Advertisement

एक आंकड़े के मुताबिक अगर आप एक महीने में मात्र 5000 रुपए का निवेश कर रहे हैं, तो एक साल में 60 हजार रुपए जमा होंगे। अगर आपने ये निवेश 26 साल तक करते हैं, तो कुल जमा रकम 15 लाख 60 हजार रुपए तक की है। ऐसे में अगर आपको 12 प्रतिशत का एवरेज रिटर्न मिलता है, तो आपको 91 लाख 96 हजार रुपए तक का ब्याज मिलता है। अगर इन दोनों रकम को जोड़ा जाए तो यह 1,07,55,560 होती है।

अगर आपका इंटरेस्ट बढ़ता है या फिर आप अपनी सैलरी के साथ इन्वेस्टमेंट की रकम को बनाते हैं तो आसानी से और भी ज्यादा पैसे इकट्ठा कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: चूंकि म्युचुअल फंड में मार्केट रिस्क शामिल होता है, इसलिए आपको इन्वेस्टमेंट करने से पहले विशेषज्ञ की की सलाह जरूर लेनी चाहिए।