How far can the Gold rate go in 2023 : गोल्ड का रेट अपना ऑलटाइम हाई का स्तर बना कर शुक्रवार को क्लोज हुआ था। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि सोने का रेट आखिर कहां तक जा सकता है। आइये इस बात को जानने की कोशिश करत हैं।
लेकिन इससे पहले जानिए कि बीते 1 हफ्ते के दौरान गोल्ड का रेट क्या रहा है, और इसका ऑलटाइम हाई क्या बना है। गोल्ड का रेट बीते शुक्रवार को 56462 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। यह गोल्ड के रेट का नया उच्चतम स्तर है। वहीं गोल्ड का रेट बीते सोमवार को 56259 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान गोल्ड का रेट 200 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ बंद हुआ है।
अब जानिए चांदी का हाल
वहीं अगर देखा जाए तो चांदी भी बीते हफ्ते तेजी के साथ बंद हुई है। बीते शुक्रवार को चांदी का रेट 68115 रुपये प्रति किलो था। वहीं चांदी का यह रेट सोमवार को 68791 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था। इस प्रकार से सोने का रेट पूरे हफ्ते के दौरान 676 रुपये प्रति किलो बढ़ा है।
अब जानिए 2023 में कहां तक जा सकता है सोने का रेट
चॉइस ब्रोकिंग के कार्यकारी निदेशक सुमीत बगड़िया के अनुसार 2023 में सोने की कीमतों में तेजी की उम्मीद रख सकते हैं। इनके अनुसार गोल्ड का रेट 58,888 रुपये से लेकर 61,111 प्रति 10 ग्राम का स्तर दिखा सकता है। ऐसा अनुमान इन्होंने जताया है।
जानिए सोने और चांदी के रेट का उच्चतम स्तर
सोने के रेट का ऑलटाइम हाई स्तर 13 जनवरी 2023 को 56,259 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर का बना हैं। वहीं चांदी के रेट का ऑलटाइम हाई स्तर 75,000 रुपये का है, जो अप्रैल 2011 में बना था।
सोने और चांदी का किसी भी शहर का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका