Home loan tips in Hindi: होम लोन आपके घर खरीदने के सपने को साकार करता है। अगर आप भी अपना घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और उसके लिए होम लोन लेने का सोच रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं कि होम लोन लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता होती है।

Advertisement

होम लोन बजट के अनुसार लें

Advertisement

होम लोन लेने से पहले आपको अलग-अलग बैंक से होम लोने के बारे में पता करना चाहिए। आपको अपने बजट के अनुसार ही होम लोन लेना चाहिए। अपने बजट से अधिक होम लोने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं, अगर आप बजट के हिसाब से होम लोन लेते हैं, तो आपको केवल पैसों का इंतजाम करना होगा। ग्राहकों को होम लोन के ऊपर कई सारे ऑप्शन मिलते हैं जिसके मदद से ग्राहकों को डाउनपेमेंट के तौर पर बड़ी रकम चुकाने की जरूरत नहीं पड़ती।

Advertisement

क्रेडिट स्कोर को हाई रखें

आसानी से होम लोन लेने के लिए आपको हाई क्रेडिट स्कोर बनाए रखना बहुत जरूरी है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 से ज्यादा है तो आपको आसानी से होम लोन मिल पाएगा। वहीं, कम क्रेडिट स्कोर होने पर आपको बैंक से लोन मिलने की उम्मीद कम हो जाती है।

क्रेडिट स्कोर को ठीक रखने का सबसे आसान तरीका है कि आप समय पर अपनी ईएमआई जमा करें। इसके अलावा अगर आपका कोई लोन चल रहा है तो उसकी अवधि पूरी होने से पहले ही पूरा चुका देना चाहिए।

Advertisement

इससे बैंकों में आपकी विश्वसनीयता बढ़ती है और आपके क्रेडिट स्कोर पर सकारात्मक असर पड़ता है।

लोन टेन्‍योर बहुत अधिक न रखें

कोशिश करें कि लोन का टेन्‍योर कम रखें क्योंकि लोन का टेन्‍योर अगर आप ज्‍यादा रखते हैं, तो इससे आपकी ईएमआई जरूर छोटी हो जाती है, लेकिन ब्‍याज के साथ आपको बहुत ज्‍यादा अमाउंट बैंक को देना होता है।

Advertisement

इसके लिए याद रखें कि आप जिस कीमत का मकान खरीद रहे हैं उसमें कम-से-कम 20 प्रतिशत डाउन पेमेंट दें और जितना ज्‍यादा आप डाउन पेमेंट देंगे, उतना कम अमाउंट आपको लोन के तौर पर चुकाना होगा और इससे आप लोन चुकाने की अवधि छोटी रख पाएंगे।

इसके अलावा आपको लोन लेते समय अपने परिवार को सुरक्षित करने के लिए लोन का बीमा जरूर कराना चाहिए। ज्‍यादातर बैंकों में लोन लेते समय ये बीमा ऑफर किया जाता है।

Advertisement

अगर आप लोन का इंश्‍यारेंस करवा लेते हैं, तो किसी अनहोनी की स्थिति में लोन चुकाने का जिम्‍मेदारी आपके परिवार पर नहीं आएगी और लोन को इंश्योरेंस कंपनी भरेगी।

एग्रीमेंट की पूरी जानकारी रखें

लोन लेते समय आपके बैंक और आपके बीच जो एग्रीमेंट साइन होता है उसे सही से पढ़ें और इसमें ब्याज दरें, पुनर्भुगतान अवधि, देर से भुगतान करने पर जुर्माना, पूर्व भुगतान शुल्क, और कर्ज से जुड़ी तमाम बातें ध्‍यान से चेक करें और इसके बाद ही साइन करें।

इसके साथ ही आपको होम लोन के लिए आवेदन करने से पहले आप यह समझ लेना चाहिए कि बैंकों की होम लोन पात्रता क्या है और उसी के आधार पर अपने घर की खरीद की योजना बनाएं।