आजकल के समय मकान खरीदने के लिए लोग होम लोन लेना ही पसंद करते हैं. होम लोन पर आपको कितना ब्याज देना पड़ेगा, ये कई बातों पर निर्भर करता है. आज हम आपको 5 ऐसी टिप देंगे, जिसके जरिए आप कम ब्याज पर होम लोन ले सकते हैं.

Advertisement

अपना मनपसंद खरीदना कई लोगों की चाह होती है. लेकिन उनके पास इतने पैसे नहीं होते, तो इसलिए वे मकान खरीदने के लिए होम लोन का सहारा लेते हैं. देश के सरकारी और प्राइवेट बैंक होम लोन पर काफी ब्याज ले लेते हैं. यह ब्याज कई बातों पर निर्भर करता है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे, जिसके जरिए आप कम ब्याज पर आसानी से होम लोन ले पाएंगे.

Advertisement

पहला- होम लोन लेने के लिए सबसे महत्वपूर्ण भाग क्रेडिट स्कोर (Credit Score) या Cibil Score (सिबिल स्कोर) है. होम लोन लेते समय आपका क्रेडिट स्कोर देखा जाता है. कोई भी लोन लेते समय क्रेडिट स्कोर काफी मायने रखता है. क्रेडिट स्‍कोर के जरिए बैंक किसी भी व्यक्ति का क्रेडिट हिस्‍ट्री देख सकता है. इसके जरिए बैंक यह भी पता लगा सकता है कि आपने बीते सालों में समय पर लोन और क्रेडिट बिलों की पेमेंट की थी या नहीं. सिबिल स्‍कोर जितना अच्‍छा होगा, उतना आपको होम लोन बेहतर ब्याज में मिलने के उम्मीद होती है.

Advertisement

दूसरा- बैंक से होम लोने लेते वक्त व्यक्ति की उम्र और नौकरी भी देखी जाती है. इसके जरिए बैंक आपकी रीपेमेंट
क्षमता देखता है. ऐसा कहा जाता है कि जिनकी उम्र कम होती है और वे कोई ना कोई कारोबार कर रहे हो, तो बैंक उन्हें आसानी से कम ब्याज दर पर लोन दें देता है. क्योंकि उनके पास लोन वापस करने की क्षमता अधिक होती है.

Advertisement

तीसरा- वहीं बैंक महिलाओं को होम लोन पर छूट देता है. पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को बैंक सस्‍ते में लोन ऑफर करता है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक बैंक महिलाओं को 5 बेसिस प्वॉइंट सस्ता होम लोन देता है. इसलिए आप अपने परिवार के किसी महिला सदस्य के साथ ज्वाइंट होम लोन ले सकते हैं. इससे आपको ब्याज कम देना पड़ेगा.

Advertisement

चौथा- ऐसा भी कहा जाता है कि होम लोन का ब्याज दर लोन के अमाउंट पर भी निर्भर करता है. इसलिए यह ध्यान रखें कि आप जितना ज्‍यादा लोन लेंगे, बैंक को उतना ज्‍यादा रिस्क होगा और ऐसे में आपको ब्याज दर भी ज्यादा देना पड़ सकता है.

पांचवा- होम लोन लेने के लिए आप किसी भी बैंक में आवेदन दे सकते हैं, लेकिन अगर आप होम लोन पर फायदा लेना चाहते है, तो जिस बैंक के आप पुराने कस्टमर हो, वहीं से होम लोन लें. क्योंकि बैंकों को अक्सर अपने पुराने कस्टमर पर ज्यादा भरोसा होता है.