Highest FD Rates: आकर्षक रिटर्न के साथ अपने पैसे को सुरक्षित रखने के लिए निवेशकों को स्मॉल फाइनेंस बैंक अच्छे सेविंग स्कीम ऑफर कर रहे. खासकर जब एक साल की अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर तगड़ा रिटर्न ऑफर किया जा रहा है. खास बात तो यह है कि कुछ बैंक 8.25% तक की ब्याज दरें दे रहे हैं. इनसे निवेशक FD के जरिए मोटी कमाई करा सकते हैं. यह ब्याज दर 3 करोड़ रुपए से कम की जमा राशि पर लागू होती है.
1 साल की FD पर कितना मिल रहा ब्याज?
निवेशक स्मॉल फाइनेंस बैंक मौजूदा समय में हाई इंट्रेस्ट रेट ऑफर कर रहे. उदाहरण के लिए, जन स्मॉल फाइनेंस बैंक और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक दोनों अपने एक साल के एफडी पर 8.25% तक की ब्याज दर ऑफर कर रहे. इसमें इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक भी पीछे नहीं है, जो 1 साल की अवधि के लिए 8.2% ब्याज दर देता है.
ये बैंक 5 लाख रुपए तक की रकम के लिए डिपॉजिट इंश्योरेंस क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) द्वारा कवर किए जाते हैं. स्मॉल फाइनेंस बैंकों के बिजनेस मॉडल ट्रेडिशनल कमर्शियल बैंकों के मुकाबले अलग-अलग रिस्क फैक्टर्स ऑफर कर सकते हैं. स्मॉल फाइनेंस बैंक FD में निवेश को बीमा कवरेज राशि के भीतर सीमित करने की सलाह देते हैं. यह रणनीति मूलधन और अर्जित ब्याज दोनों को सुरक्षित रखने में मदद करती है, यह सुनिश्चित करती है कि निवेश अप्रत्याशित परिस्थितियों से सुरक्षित रहे.
25 सितंबर, 2024 तक के एक साल की एफडी पर स्मॉल फाइनेंस बैंकों द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरें...
- - जन स्मॉल फाइनेंस बैंक और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक दोनों 8.25% ब्याज दर ऑफर कर रहे,
- - इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.20% ब्याज दर ऑफर कर रहे,
- - उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 8% ब्याज दर ऑफर कर रहा,
- - यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक की ब्याज दर 7.85% है,
- - एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.25% ब्याज दर ऑफर कर रहा.
FD पर इंश्योरेंस कवर
स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से ये ब्याज दरें शॉर्ट टर्म इनवेस्टमेंट पर आकर्षक रिटर्न देने की होड़ को दर्शा रहा है. हालांकि, निवेशकों के लिए संबंधित जोखिमों पर विचार करना और वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए DICGC बीमा कवरेज के सुरक्षात्मक दायरे में अपने निवेश की योजना बनाना सर्वोपरि है.
जो निवेशक अपनी FD रकम को मैच्योरिटी से पहले निकालने पर विचार कर रहे हैं, उन्हें ध्यान देना चाहिए की प्री-क्लोजपर पेनाल्टी लग सकता है. उदाहरण के लिए उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, FD के छह महीने के भीतर रकम निकासी पर मौजूदा दर पर 1% तक का जुर्माना लगाता है. हालांकि, छह महीने के बाद बैंक समय से पहले निकासी के लिए कोई जुर्माना नहीं लगाता है. यह आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुरूप है, जो दिवालियापन या जमाकर्ता की मृत्यु जैसी खास स्थितियों के तहत ऐसी निकासी की अनुमति देता है.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान