आज की तेज रफ्तार जिंदगी, बदलती आदतों और लगातार बढ़ती महंगाई के बीच हेल्थ इंश्योरेंस अब कोई लग्जरी नहीं, बल्कि जरूरत बन चुका है। अस्पताल का खर्च, दवाइयों की कीमत और जांच का खर्च इतना बढ़ गया है कि बिना हेल्थ इंश्योरेंस के इलाज कराना कई बार भारी पड़ सकता है।

Advertisement

लेकिन परेशानी तब होती है, जब लोग पॉलिसी लेते समय सही जानकारी के बिना फैसला कर लेते हैं। बाद में क्लेम के वक्त वही गलतियां बड़ी समस्या बन जाती हैं। अगर आप भी हेल्थ इंश्योरेंस लेने की सोच रहे हैं, तो इन बातों को जरूर समझ लें।

Advertisement

कम अमाउंट का हेल्थ कवर लेना

अक्सर लोग प्रीमियम बचाने के चक्कर में बहुत कम कवरेज वाली पॉलिसी ले लेते हैं। शुरुआत में यह सस्ता लगता है, लेकिन मेडिकल इमरजेंसी में यही फैसला नुकसानदेह साबित होता है। आज सामान्य इलाज का खर्च भी लाख रुपये के आसपास पहुंच जाता है। ऐसे में कम कवरेज वाला इंश्योरेंस पूरा बिल नहीं चुका पाता और बाकी रकम जेब से देनी पड़ती है।

Advertisement

पॉलिसी की शर्तों को नजरअंदाज करना

हेल्थ इंश्योरेंस की पॉलिसी में कई नियम और शर्तें होती हैं, जिन्हें लोग ध्यान से नहीं पढ़ते। कौन-सी बीमारी कब से कवर होगी, कितने साल का वेटिंग पीरियड है और किन खर्चों का भुगतान नहीं मिलेगा-इन बातों को समझना बहुत जरूरी है। अगर आपने यह पहले नहीं देखा, तो क्लेम के समय झटका लग सकता है।

Advertisement

बीमारी से जुड़ी जानकारी छुपाना

कुछ लोग सोचते हैं कि पुरानी बीमारी की जानकारी देने से पॉलिसी महंगी हो जाएगी। इसी वजह से वे अपनी मेडिकल हिस्ट्री छुपा लेते हैं। लेकिन यह सबसे बड़ी गलती है। अगर बाद में कंपनी को इसकी जानकारी मिलती है, तो क्लेम पूरी तरह खारिज भी हो सकता है।

सिर्फ ऑफिस के हेल्थ इंश्योरेंस पर भरोसा करना

कई लोग सिर्फ कंपनी की ओर से मिलने वाले हेल्थ इंश्योरेंस पर निर्भर रहते हैं। यह पॉलिसी तब तक ही चलती है, जब तक नौकरी रहती है। नौकरी छूटते ही या रिटायरमेंट के बाद यह कवर खत्म हो जाता है। इसलिए अलग से एक पर्सनल हेल्थ इंश्योरेंस होना जरूरी है।

Advertisement

सस्ती पॉलिसी को ही सही मान लेना

कम प्रीमियम देखकर पॉलिसी चुन लेना समझदारी नहीं है। जरूरी है कि आप कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रिकॉर्ड, हॉस्पिटल नेटवर्क और सर्विस की गुणवत्ता भी देखें। सस्ती पॉलिसी बाद में परेशानी बढ़ा सकती है।

सही जानकारी से ही मिलेगा पूरा फायदा

हेल्थ इंश्योरेंस तभी काम आता है, जब वह सही तरीके से चुना जाए। सोच-समझकर ली गई पॉलिसी ही मुश्किल समय में आपकी और आपके परिवार की असली मदद करती है। इसलिए फैसला लेने से पहले पूरी जानकारी जरूर जुटाएं।