देश में अभी भी बड़ी जनसंख्या ऐसी है जिसके पास बेसिक हेल्थ इंश्योरेंस भी नहीं है। कई परिवार बीमारी की स्थिति में कर्ज लेकर इलाज करवाते हैं। गिग वर्कर्स, छोटे दुकानदार और कम आय वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए PhonePe ने HDFC ERGO के साथ हाथ मिलाकर Suraksha Sankalp for Bharat नाम का नया हेल्थ कवर लॉन्च किया है। यह प्लान बेहद कम कीमत में बेहतर सुरक्षा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

Advertisement

कैसे खरीदें यह प्लान? पूरी प्रक्रिया बहुत आसान

इस प्लान को पूरी तरह डिजिटल रखा गया है ताकि कोई भी व्यक्ति बिना एजेंट और लंबी प्रक्रिया के इसे तुरंत खरीद सके।

Advertisement

आप इसे इस तरह खरीद सकते हैं:

PhonePe ऐप खोलें और Insurance सेक्शन चुनें।

अब Health Insurance पर जाएं।

यहां आपको चुनना होगा कि कवर किसे चाहिए-खुद को, जीवनसाथी को, बच्चों को या माता-पिता को।

Find Plans पर क्लिक करें और 3 लाख रुपये कवर वाला विकल्प चुनें।

स्क्रीन पर HDFC ERGO GHI Suraksha Sankalp प्लान दिखाई देगा।

सभी फीचर्स देखने के बाद Buy Plan पर टैप करें।

Advertisement

पेमेंट होते ही आपकी पॉलिसी एक्टिव हो जाएगी और ऐप में दिखने लगेगी।

इस प्लान की कीमत लगभग 12 रुपए प्रतिदिन से शुरू होती है, जिससे यह छोटे बजट वाले परिवारों के लिए भी आसान बन जाता है।

3 लाख रुपये तक का मेडिकल कवर

इस योजना में अस्पताल में भर्ती होने पर 3 लाख रुपए तक का कवर मिलता है। नेटवर्क अस्पतालों में कैशलेस सुविधा उपलब्ध है, जिससे मरीज और परिवार को इलाज के दौरान पैसे जुटाने की चिंता नहीं रहती।

Advertisement

डॉक्टर कंसल्टेशन और ऑनलाइन मेडिकल सपोर्ट शामिल

प्लान के साथ सिर्फ हॉस्पिटलाइजेशन कवर ही नहीं, बल्कि कई अतिरिक्त सुविधाएं भी दी जाती हैं। फिजिकल डॉक्टर कंसल्टेशन पर 2,000 रुपए तक का फायदा। अनलिमिटेड ऑनलाइन डॉक्टर एक्सेस, जिससे छोटे मामलों में तुरंत सलाह मिल जाती है। सिरिंज, बैंडेज जैसे कंज्यूमेबल आइटम्स का कवर, कैशलेस हेल्थकेयर नेटवर्क का फायदा, यह सुविधाएं खासकर ग्रामीण और कम आय वाले परिवारों के लिए काफी उपयोगी है।

Advertisement

एक्सीडेंट कवर और हॉस्पिटल कैश बेनिफिट भी मिलेगा

डिजिटल हेल्थ प्लान में पर्सनल दुर्घटना बीमा भी शामिल है। इसके साथ दो अहम कैश बेनिफिट दिए जा रहे हैं:

हॉस्पिटल कैश बेनिफिट: अस्पताल में भर्ती होने पर रोजाना 2000 रुपए तक, अधिकतम 15 दिनों के लिए

वेक्टर बॉर्न डिजीज कवर: डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसी बीमारियों पर रोजाना 1500 रुपए, अधिकतम 10 दिनों तक

Advertisement

इन सुविधाओं से बीमारी के दौरान आय रुकने पर भी परिवार को आर्थिक राहत मिलती है।

कम बजट में मजबूत सुरक्षा

PhonePe-HDFC ERGO का यह नया प्लान उन लोगों के लिए बड़ा सहारा है, जो कम बजट में अच्छा हेल्थ कवर चाहते हैं। पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया, कम प्रीमियम और बड़े कवर की वजह से यह प्लान आम लोगों की पहुंच बढ़ा सकता है।