Health Insurance: हाल के दिनों में, हेल्‍थ इंश्‍योरेंस का महत्व बढ़ गया है, कोविड महामारी के बाद से ही स्वास्थ्य संबंधी स्थितियों को लोग अहम हिस्सा मानने लगे हैं। हेल्‍थ इंश्‍योरेंस को अपने जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा मानने वाले व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि हुई है। आज के समय में अगर आप हेल्‍थ इंश्‍योरेंस ले रहे हैं तो कुछ चीजों का ध्यान जरूर रखें। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

Advertisement

वेटिंग पीरियड के बारे में जानना है जरूरी

Advertisement

जिन लोगों को पहले से ही कोई बीमारी है या जिन्हें किसी खास सर्जरी के लिए कवरेज की जरूरत है, उनके लिए स्वास्थ्य बीमा योजना के चयन में वेटिंग पीरियड जरूरी भूमिका निभाती है। यह अवधि दो से चार साल तक हो सकती है, जिसके दौरान इन स्थितियों से संबंधित दावों पर विचार नहीं किया जाएगा।

इसके अलावा, मैटरनिटी बेनिफिट्स, जो अक्सर युवा जोड़ों द्वारा मांगे जाते हैं, उनके लिए वेटिंग पीरियड का अपना सेट होता है, जो पॉलिसी के आधार पर नौ महीने से तीन साल तक होता है। मानसिक स्वास्थ्य कवरेज, एक और महत्वपूर्ण पहलू है, जिसके लिए भी वेटिंग पीरियड दो साल तक हो सकती है। मोतियाबिंद, हर्निया, और ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, कैंसर सर्जरी जैसी तमाम बड़ी समस्‍याओं के लिए भी इंश्‍योरेंस कंपनी की ओर से वेटिंग पीरियड लगाया जाता है

Advertisement

नेटवर्क अस्पतालों की जानकारी रखें

किसी भी हेल्थ प्लान में निवेश करने से पहले सुनिश्चित करें कि आप योजना के तहत आने वाले नेटवर्क अस्पतालों पर विचार किया है। नेटवर्क अस्पताल अस्पतालों का एक समूह हैं जो आपको अपनी वर्तमान हेल्थ प्लान को भुनाने की अनुमति देता है।

हेल्‍थ इंश्‍योरेंस के बारे में रखें सारी जानकारी

बीमा कंपनियां कई तरह की बीमा पॉलिसियां ऑफर कर रहे हैं। हर बीमा कंपनी के अपने नियम होते हैं, उसी हिसाब से वे पॉलिसी बनाती हैं। हेल्थ पॉलिसी खरीदने से पहले यह समझ लें कि उसमें कितना और क्या-क्या कवर होगा।