HDFC Saving Account Tips: हर बैंक Monthly Average Balance यानी वह न्यूनतम राशि को निर्धारित करती है, जिसे आपको हर महीने अपने सेविंग्स अकाउंट में बनाए रखना जरूरी होता है। एचडीएफसी बैंक में अगर आपका सेविंग्स अकाउंट है तो आपको ये पता होना चाहिए कि किस तरह से आप ऐवरेज मंथली बैलेंस को मेंटेन कर सकते हैं वरना बैंक के आपको चार्ज चुकाने पड़ेंगे। इसके लिए बस आपको कुछ बातें पता होनी चाहिए।

Advertisement

HDFC Bank के सेविंग्स अकाउंट में इतना मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर देने पड़ेंगे ये चार्ज

Advertisement

अगर आप अपने एचडीएफसी सेविंग्स अकाउंट में एवरेज मंथली बैलेंस नहीं रखते हैं, तो आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है। एचडीएफसी बैंक आपके बचत खाते में न्यूनतम शेष राशि नहीं रखने पर पेनल्टी चार्ज लगाता है। इस जुर्माने का कैलकुलेशन ऐवरेज मंथली बेंलेस और आवश्यक ऐवरेज राशि के बीच के अंतर के आधार पर निर्धारित किया जाता है।

नवंबर 2014 में जारी भारतीय रिजर्व बैंक की अधिसूचना के अनुसार, आपके सेविंग्स अकाउंट में बैलेंस केवल राशि के नॉन मेंटेनेंस चार्ज के कारण नेगेटिव नहीं हो सकती है।

Advertisement

वहीं, अगर आपसे एवरेज मंथली बैलें नहीं रखने के लिए चार्ज लिया गया है, तो आप धनवापसी का अनुरोध करने के लिए एचडीएफसी बैंक से संपर्क कर सकते हैं। कुछ मामलों में, यदि आप एवरेज मंथली बैलेंस बनाए रखना जारी रखते हैं, तो बैंक शुल्क वापस कर सकता है।

इसके अलावा अगर आपके पास कोई सेविंग्स अकाउंट है जिसका आप अब यूज नहीं करते हैं, तो खाता बंद करना सही है। RBI के दिशा-निर्देशों के अनुसार बैंकों को इनएक्टिव अकाउंट (दो साल तक कोई लेन-देन नहीं) के लिए जुर्माना नहीं लगाना चाहिए। हालांकि, इसे बंद करने से पहले अपने सभी निवेश, SIP, EMI और खाते से जुड़े अन्य लेन-देन को डी-लिंक करना जरूरी है।

Advertisement

इस तरह से मेंटेन करें एवरेज मंथली बैलेंस

आपके एवरेज मंथली बैलेंस कैलकुलेट करने के लिए, बैंक महीने के सभी दिनों के लिए टोटल क्लोजिंग बैलेंस चेक करता है और इसे महीने के दिनों की संख्या से डिवाइड करता है। अगर इसका ऐवरेज बैंक के द्वारा निर्धिारित किए गए एवरेज मंथली बैलेंस से कम है, तो बैंक आपको 2 महीने में सूचित करेगा कि आप नॉन मेंटेनेंस चार्ज से बचने के लिए एवरेज मंथली बैलेंस बनाए रखें।