HDFC Life Health Insurance: बीमा कंपनी एचडीएफसी लाइफ ने विदेश में पढ़ाई कर रहे भारत के छात्रों के लिए कैशलेस बीमा योजना की शुरुआत करी है। फिलहाल इसकी शुरुआत मंगलवार से की गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस बीमा योजना का प्रीमियम डॉलर में भरा जाएगा।

Advertisement

एचडीएफसी लाइफ का फायदा उन सभी लोगों को मिलेगा जो विदेश में जाकर पढ़ाई कर रहे हैं और उनकी उम्र 12 से 40 साल तक की है। अगर आप विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं या इसकी तैयारी कर रहे हैं, तो एचडीएफसी लाइफ के हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ उठा सकते हैं।

Advertisement

कंपनी के द्वारा गिफ्ट सिटी आईएफएससी स्थित यूनिट एचडीएफसी लाइफ इंटरनेशनल द्वारा की जा रही है। कंपनी के द्वारा इस इंश्योरेंस का प्रीमियम 30 लाख अमेरिकी डॉलर से ज्यादा का होगा। भारतीय रुपए के हिसाब से देखें तो यह करोड़ों में होगा।

इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा इस प्लान में आपको टोटल चार ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें आपको तीन मिलियन यूएस डॉलर का कवरेज दिया जा रहा है। इस इंश्योरेंस के तहत कवरेज टर्म में 3 महीने से लेकर 1 साल तक की फ्लैक्सिबिलिटी दी जा रही है। ऐसे में अगर उनकी तबीयत बाहर खराब होती है तो उन्हें वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी देश के बाहर बड़ी आसानी से मिल जाएगी।

Advertisement

कंपनी की इस पॉलिसी की मदद से लोगों को बढ़िया अस्पताल, डॉक्टर और प्रोफेशनल का नेटवर्क साथ ही क्लिनिक भी मिलेगा।

क्या हैं विशेष सुविधाएं

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस एचडीएफसी लाइफ हेल्थ इंश्योरेंस के तहत आपको डिफॉल्ट डेंटल कवरेज में दिया जा रहा है। इसके अलावा घर पर आने वाले डॉक्टर की विजिटऔर अल्टरनेट मेडिसिन के अलावा अन्य सुविधाएं भीइस इंश्योरेंस के तहत कवर की जाती हैं।

Advertisement

एचडीएफसी लाइफ की यह योजना ग्राहकों को लंबे समय इंतजार करने की पारंपरिक परेशानी से बचाने के लिए जानी जाती है। इसके साथ ही ये शीर्ष निजी चिकित्सा सुवधाओं और सर्विस तक पहुंचाने में सक्षम बना सकती है।

आपको बताते चलें कि इस इंश्योरेंस ते तहत आपको टॉप मेडिकल फैसिलिटी का एक्सेस मिलता है। इस इंश्योरेंस के तहत टॉप मेडिकल सर्विसेज तक आपका एक्सेस भी काफी ज्यादा आसान हो जाता है। इसके अलावा किसी मेडिकल इमरजेंसी के वक्त भी यह कई मेडिकल जरूरत को कवर करने के लिए जानी जाती है।

Advertisement

इस इंश्योरेंस पॉलिसी की सबसे खास बात यह है कि इसमें सिर्फ बड़े मेडिकल बिल ही नहीं बल्कि डेंटल कवर भी मिलता है। इसके अलावा इसके तहत आपको रुटीन चेकअप का कवरेज में मिलता है।

इस इंश्योरेंस का लाभ उठाने वाला छात्र भारतीय होना चाहिए और वह विदेश में पढ़ाई कर रहा हो। आपकी जानकारी के लिए बता दे की एचडीएफसी लाइफ इंटरनेशनल पहली ऐसी ब्रांच है जो भारत के बाहर दूसरे देशों में भी काम कर रही है। या लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी है जो डीआईएफसी दुबई में स्थित है।

Advertisement

इस हेल्थ इंश्योरेंस की मदद से विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों मेडिकल बिल और रेगुलर रूटीन चेकअप के साथ मेडिकल इमरजेंसी के दौरान फाइनेंशियल दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।