HDFC Bank Special FD: भारत में बैंक अलग-अलग ब्याज दरों पर एफडी ऑफर करते हैं और निवेशक अक्सर ज़्यादा रिटर्न देने वाले FD की तलाश करते हैं। एफडी में कई लोग निवेश करते हैं क्योंकि इसमें जोखिम कम होता है साथ ही रिटर्न भी अच्छा मिलता है। देश का सबसे बड़ा निजी बैंक HDFC अपनी अलग-अलग एफडी ऑफर करता है।

Advertisement

यह उन लोगों के लिए एक खास ऑप्शन बनाता है जो फिक्स्ड डिपॉजिट के जरिए अपनी आय को अधिकतम करना चाहते हैं। एचडीएफसी बैंक में एक खास एफडी ऑफर कर रहा है जिसे स्पेशल एडिशन एफडी कहा जाता है। यह खास रिटर्न ऑफर करती है, जिसमें ब्याज दरें 7.90% तक पहुंचती हैं। हालांकि, इस एफडी में निवेश करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2025 हैं।

Advertisement

एचडीएफसी बैंक स्पेशल एफडी में देता है ये ऑप्शन (HDFC Bank Special Fixed Deposit Interest Rates)

एचडीएफसी बैंक की स्पेशल एडिशन एफडी स्कीम दो खास अवधियों के लिए निवेश का ऑफर देती है। इसमें 35 महीने और 55 महीने का निवेश का ऑप्शन होता है। 35 महीने की अवधि के लिए, आम नागरिकों को 7.35% रिटर्न मिलता है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 7.85% की थोड़ी अधिक दर का ऑफर मिलता है। 55 महीने की लंबी अवधि में आम नागरिकों को 7.40% का रिटर्न मिलता है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 7.90% की बेहतर दर मिलती है।

Advertisement

एचडीएफसी बैंक की एफडी में मिलता है इतना ब्याज (HDFC Bank FD)

एचडीएफसी बैंक की एफडी में निवेश करने से सुरक्षा और निश्चित रिटर्न सुनिश्चित होता है, जिसके कारण कई निवेशक इसमें निवेश कर सकते हैं।

टेन्योर के हिसाब से एफडी पर अलग-अलग ब्याज दरें भी बैंक ऑफर करता है। इसमें 7 से 14 दिन के लिए बैंक आम नागरिकों को 3% और 15 से 29 दिन के लिए 3% का ब्याज ऑफर करता है। इसके अलावा 30 से 45 दिन के लिए 3.50% और 46 से 60 दिन के लिए 4.50% ब्याज ऑफर करता है। वहीं, 61 से 90 दिन के लिए 4.50% और 90 दिन से लेकर 6 महीने तक के लिए 4.50% ब्याज दर देता है।

Advertisement

6 महीने 1 दिन से लेकर 9 महीने तक के लिए बैंक 5.75% और 9 महीने 1 दिन से लेकर 1 साल से कम के लिए 6% ब्याज ऑफर करता है। इसके अलावा 1 साल से लेकर 15 महीने से कम के लिए 6.60% ब्याज ऑफर किया जाता है। वहीं, 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम के लिए 7.10% और 18 महीने से लेकर 21 महीने से कम के लिए 7.25% ब्याज ऑफर करता है। ये बैंक 2 साल 11 महीने से लेकर 35 महीने तक की एफडी पर 7.35% और 2 साल 11 महीने 1 दिन से लेकर 3 साल तक के लिए 7% ब्याज देता है।