HDFC Bank FD: एचडीएफसी बैंक देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है और इसे अपने ग्राहकों को स्पेशल सुविधा देने के लिए जाना जाता है। एचडीएफसी बैंक के द्वारा अपने कस्टमर के लिए एक स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम निकाली गई है जिसमें जबरदस्त फायदा मिलता है। हालांकि इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में इन्वेस्टमेंट करने के लिए आपके पास अब सिर्फ 5 दिन का समय बचा है। दरअसल एचडीएफसी बैंक की इस एफडी स्कीम में इन्वेस्टमेंट की आखिरी तारीख 15 अप्रैल 2024 है।

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि एचडीएफसी बैंक के द्वारा यह स्कीम देश के वरिष्ठ नागरिकों के लिए निकल गई है। इस फिक्स्ड डिपॉजिट योजना में केवल सीनियर सिटीजन ही इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। इसीलिए बैंक ने इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम का नाम सीनियर सिटीजन केयर एफडी रखा है।

Advertisement

गौरतलब है कि बैंक पहले भी कई बार इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के लिए अपनी डेडलाइन को बढ़ा चुका है। इसलिए यह संभवत 15 अप्रैल को भी इस एफडी स्कीम के डेडलाइन बढ़ाने की घोषणा कर सकता है।

हालांकि आप अगर इस स्कीम का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आप इसमें 15 तारीख से पहले इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।

Advertisement

अगर आपकी उम्र 60 साल से ज्यादा है, तो आप भी एचडीएफसी बैंक की इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में पैसे जमा कर सकते हैं।

एचडीएफसी बैंक सीनियर सिटीजन केयर एफडी

जानकारी के लिए बताते चले कि इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर सीनियर सिटीजन को टोटल 0.75 परसेंट का एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है। इसमें 0.50 प्रतिशत के अलावा 0,25 प्रतिशत का एक्ट्रा ब्याज मिल रहा है।

Advertisement

एचडीएफसी बैंक द्वारा दी जा रही है इस स्कीम पर मिलने वाला ब्याज आपकी नॉर्मल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है।

क्या है इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम का टेन्योर

वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास तौर पर चलाई जा रही इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम का टेन्योर 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक का है। अगर आप इस टाइम पीरियड के लिए इस एफडी में पैसे इन्वेस्ट करते हैं, तो आपको कुल मिलाकर 7.75 फीसदी प्रतिवर्ष की दर से ब्याज मिलता है।

Advertisement

हालांकि बैंक के एक और नियम के अनुसार यह ब्याज दर सिर्फ उन्हें फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर लागू होती है जिनका अमाउंट 5 करोड़ रुपए से कम है।

आमतौर पर एचडीएफसी बैंक के द्वारा देश के वरिष्ठ नागरिकों को फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर 3.5 परसेंट की न्यूनतम ब्याज दर दी जाती है। वहीं इन्हें 7.75 प्रतिशत तक की उच्चतम ब्याज दर भी एफडी स्कीम के तहत मिलती है।

Advertisement

आपको कितना रिटर्न मिलेगा यह फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के अमाउंट और उसके टेन्योर पर निर्भर करता है। आमतौर पर जी फिक्स डिपॉजिट स्कीम की मेच्योरिटीकी अवधि जितनी ज्यादा होती है, उसे एफडी स्कीम पर बैंक के द्वारा उतनी ज्यादा ब्याज दर ऑफर की जाती है। वहीं कम समय में ऑफर की जाने वाली ब्याज दरें आमतौर पर काफी कम जैसे 3.5 प्रतिशत तक होती हैं।

एचडीएफसी बैंक द्वारा सीनियर सिटीजन को 7 से 14 दिन के टेन्योर से लेकर 10 साल तक के टाइम पीरियड वाली फिक्स डिपॉजिट स्कीम ऑफर की जा रही है।