HDFC Bank FD Interest Rates: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा हाल ही में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती के बाद तमाम बैंकों की ओर से अपने-अपने स्तर पर बारी-बारी से ब्याज दरों में कटौती की जा रही है। हाल ही में देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposits, FD) पर ब्याज दरों में कटौती की थी।

Advertisement

वहीं, अब इस कड़ी में देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक ने भी ब्याज दरें घटाने का फैसला किया है। HDFC बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम राशि वाली कुछ फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरें घटाई हैं। बैंक की वेबसाइट अनुसार, नई दरें 17 दिसंबर, 2025 से प्रभावी होंगी।

Advertisement

किस अवधि के लिए कितनी ब्याज दर

HDFC बैंक ने 18 महीने से लेकर 21 महीने से कम की FD पर ब्याज दरें 15 BPS घटाई हैं। इससे सामान्य नागरिकों हेतु दरें 6.6% से घटकर 6.45% हुईं, और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.1% से 6.6% रह गईं।

FD पर HDFC बैंक की नई ब्याज दरें

  • 7-14 दिन - 2.75%
  • 15-29 दिन - 2.75%
  • 30-45 दिन - 3.25%
  • 46-60 दिन - 4.25%
  • 61-89 दिन - 4.25%
  • 90 दिन
  • 6 महीने 1 दिन
  • 9 महीने 1 दिन से
  • 1 साल से
  • 15 महीने से
  • 18 महीने से
  • 21 महीने से 2 साल - 6.45%
  • 2 साल 1 दिन से
  • 2 साल 11 महीने (35 महीने) - 6.45%
  • 2 साल 11 महीने 1 दिन
  • 3 साल 1 दिन से
  • 4 साल 7 महीने (55 महीने) - 6.40%
  • 4 साल 7 महीने 1 दिन
  • 5 साल 1 दिन से 10 साल - 6.15%

वरिष्ठ नागरिकों के लिए FD पर HDFC बैंक की नई ब्याज दरें

  • 7-14 दिन 3.25%
  • 15-29 दिन 3.25%
  • 30-45 दिन 3.75%
  • 46-60 दिन 4.75%
  • 61-89 दिन 4.75%
  • 90 दिन
  • 6 महीने 1 दिन
  • 9 महीने 1 दिन से
  • 1 साल से
  • 15 महीने से
  • 18 महीने से
  • 21 महीने से 2 साल 6.95%
  • 2 साल 1 दिन से
  • 2 साल 11 महीने (35 महीने) 6.95%
  • 2 साल 11 महीने 1 दिन
  • 3 साल 1 दिन से
  • 4 साल 7 महीने (55 महीने) 6.90%
  • 4 साल 7 महीने 1 दिन
  • 5 साल 1 दिन से 10 साल 6.65%

FD के ब्याज पर कितना कटेगा TDS?

FD और रिकरिंग डिपॉजिट (RD) पर मिलने वाले ब्याज पर TDS (स्रोत पर टैक्स कटौती) लागू होता है। यदि किसी वित्तीय वर्ष में सभी बैंक ब्रांच से प्रति ग्राहक ब्याज सामान्य नागरिकों के लिए ₹50,000 और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ₹1 लाख से अधिक है, तो TDS काटा जाता है।

Advertisement

TDS से छूट के लिए, निवेशकों को हर नए वित्तीय वर्ष के पहले सप्ताह में, और प्रत्येक नए जमा की बुकिंग पर, फॉर्म 15 G/H अपनी नज़दीकी शाखा या ऑनलाइन जमा करना होगा।

HDFC बैंक की वेबसाइट के अनुसार, "मासिक या तिमाही ब्याज भुगतान विकल्प के साथ बुक की गई फिक्स्ड डिपॉजिट पर, TDS की रिकवरी डिफ़ॉल्ट रूप से लिंक्ड चालू/बचत खाते से होगी।"