HDFC Bank FD Rates 2024: देश का केंद्रीय बजट पेश हो चुका है. एक दिन बाद ही देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है. इसके तहत फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD पर मिलने वाला ब्याज बढ़ा दिया है.
प्राइवेट बैंक ने आज 24 जुलाई से 3 करोड़ रुपए से कम FD पर ब्याज दरें बढ़ा दी है. खास बात तो ये भी है कि बैंक अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को सामान्य FD से ज्यादा ब्याज दर ऑफर कर रहा है. बता दें कि 5 साल की FD पर टैक्स छूट भी दिया जा रहा.
HDFC Bank FD : 1 साल के लिए ₹1 लाख FD पर ब्याज
HDFC Bank ने 1 साल की मैच्योरिटी वाली डिपॉजिट पर निवेशकों के लिए ब्याज दर 6% रखी है. इस लिहाज से निवेशकों को 1 साल की मैच्योरिटी के लिए जमा 1 लाख रुपए पर 1,06,136 रुपए मिलेंगे. यानी ब्याज से इनवेस्टर्स की कमाई 6,136 रुपए होगी.
HDFC Bank FD: 3 साल के लिए ₹1 लाख FD पर कमाई
HDFC बैंक ने 3 साल की मैच्योरिटी वाली डिपॉजिट पर निवेशकों के लिए ब्याज दर 7% रखी है. इस लिहाज से निवेशकों को 3 साल की मैच्योरिटी के लिए जमा 1 लाख रुपए पर 1,23,144 रुपए मिलेंगे. यानी ब्याज से इनवेस्टर्स की कमाई 23,144 रुपए होगी.
HDFC Bank FD: 5 साल के लिए ₹1 लाख FD पर ब्याज
प्राइवेट बैंक ने 5 साल की मैच्योरिटी वाली डिपॉजिट पर निवेशकों के लिए ब्याज दर 7% रखी है. इस लिहाज से निवेशकों को 5 साल की मैच्योरिटी के लिए जमा 1 लाख रुपए पर 1,41,478 रुपए मिलेंगे. यानी ब्याज से इनवेस्टर्स की कमाई 41,478 रुपए होगी.
बैंक FD पर टैक्स छूट
बैंकों में 5 साल की FDs पर ग्राहकों को टैक्स छूट भी मिलता है. इसमें सेक्शन 80C के तहत एक वित्त वर्ष में 1.50 लाख रुपए तक टैक्स डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं. हालांकि, बैंक FD में टैक्स डिडक्शन का क्लेम ओल्ड टैक्स रिजीम में ही किया जा सकता है. बता दें कि 5 साल की FDs में 5 साल का लॉक-इन पीरियड होता है, जिसे 10 साल तक बढ़ाया जा सकता है.
जानकारी के लिए ये बता दें कि इनकम टैक्स नियम के तहत फिक्स्ड डिपॉजिट्स से मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल होता है. FD या फिर TD पर एक फाइनेंशियल ईयर में मिलने वाला ब्याज 40,000 रुपए से अधिक होता है तो TDS यानी टैक्स डिडक्शन एट सोर्स कटता है. हालांकि, बुजुर्गों के लिए यह सीमा 50,000 रुपए तक की है. इनकम टैक्सेबल लिमिट से कम होने की स्थिति में फॉर्म 15G और 15H भरकर बैंक को FD या TD पर TDS कटौती न करने का आवेदन कर सकता है.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग