HDFC Bank FD Rates 2024: बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FDs एक ऐसी स्कीम हैं, जिसमें निवेशकों को बिना बाजार के रिस्क के एक पक्की इनकम होती है. सेविंग के लिए यह सबसे पुराने और भरोसेमेंट ऑप्शन के तौर पर रहा है. जहां इनवेस्टर्स को डिपॉजिट के समय में मिलने वाले ब्याज की जानकारी होती है. यही वजह है कि तय अवधि में एकमुश्त कॉपर्स बनाने के लिए इसे अच्छे विकल्प के तौर पर देखा जाता है. खास बात ये है कि बैंक समय-समय पर अलग-अलग मैच्योरिटी वाली ब्याज दरों की समीक्षा कर उसमें इजाफा या कटौती करते हैं, तो आज हम देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank में 5 लाख की FD पर 1, 2, 3 और 5 साल में कितना बड़ा कॉपर्स बन जाएगा इसका कैलकुलेशन समझते हैं....
HDFC Bank: 1 साल के लिए ₹5 लाख FD पर ब्याज
HDFC Bank ने 1 साल की मैच्योरिटी वाली डिपॉजिट पर ब्याज दर 6.60% रखी है. इस लिहाज से निवेशकों को 1 साल की मैच्योरिटी के लिए जमा 5 लाख रुपए पर 5,33,767 रुपए मिलेंगे. यानी ब्याज से इनवेस्टर्स की कमाई 33,767 रुपए होगी. हालांकि, 9 महीने 1 दिन से लेकर 1 साल से कम की FD पर ब्याज दर 6% रखा है.
HDFC Bank: 2 साल के लिए ₹5 लाख FD पर ब्याज से कमाई
HDFC Bank ने 2 साल की मैच्योरिटी वाली डिपॉजिट पर ब्याज दर 7% है. अगर आपने 5 लाख रुपए 2 साल के लिए जमा कराए हैं, तो आपको मैच्योरिटी पर 5,74,374 रुपए मिलेंगे. इस तरह निवेशकों को FD पर मिले ब्याज का आंकड़ा 74,374 रुपए रही.
HDFC Bank: 3 साल के लिए ₹5 लाख FD पर ब्याज
HDFC Bank ने 3 साल की मैच्योरिटी वाली डिपॉजिट पर ब्याज दर 7% है. अगर आपने 5 लाख रुपए 3 साल के लिए जमा कराए हैं, तो मैच्योरिटी पर ये अमाउंट बढ़कर 6,15,648 रुपए हो जाएगी. यानी 3 साल की अवधि में ब्याज से कमाई का आंकड़ा 1,15,648 रुपए है.
HDFC Bank: 5 साल के लिए ₹5 लाख FD पर ब्याज
देश के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank ने 5 साल की मैच्योरिटी वाली डिपॉजिट पर ब्याज दर 7% रखी है. अगर निवेशक ने 5 लाख रुपए 5 साल के जमा कराए हैं, तो मैच्योरिटी पर उसको 7,07,307 रुपए की फिक्स्ड इनकम होगी. इस तरह निवेशक को 2,07,307 रुपए की ब्याज से इनकम होगी.
HDFC Bank Senior Citizen FD Interest Rate 2024
HDFC Bank FD Interest Rate 2024: HDFC Bank सीनियर सिटीजन को FD पर अलग-अलग मैच्योरिटी पर सामान्य ग्राहकों के मुकाबले 0.50% ज्यादा ब्याज ऑफर करता है. इसके तहत सीनियर सिटीजन ग्राहकों को सभी टेन्योर वाले FD के लिए आधा फीसदी और ज्यादा ब्याज मिल कर रहा है.
More Articles
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!