HDFC FD Rate: अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंकों में से एक HDFC बैंक ने कुछ चुनिंदा एफडी योजनाओं की ब्याज दरों में कटौती कर दी है। यह नई दरें 23 मई 2025 से लागू हो चुकी हैं।
रेपो रेट में कटौती के बाद बैंकों की चाल
हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में कटौती की थी। इसके बाद कई बैंकों ने एफडी पर मिलने वाले ब्याज में भी कमी करनी शुरू कर दी। इसी कड़ी में HDFC बैंक ने भी अपनी ब्याज दरों को फिर से तय किया है। नई दरें सामान्य नागरिकों को मिलेगा 6.85% तक ब्याज।
बैंक की नई ब्याज दरों के अनुसार आम नागरिकों को 3% से लेकर 6.85% तक का ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को 3.5% से 7.35% तक का ब्याज दिया जाएगा। पहले यह दरें 3% से 7.10% (आम नागरिकों के लिए) और 3.5% से 7.55% (वरिष्ठ नागरिकों के लिए) थीं।
किन एफडी स्कीम्स में हुई कटौती?
बैंक ने सभी एफडी योजनाओं की दरें नहीं घटाई हैं। कुछ चुनिंदा समय पर ही असर पड़ा है।
1 साल से ज्यादा लेकिन 15 महीने से कम की एफडी पर
पुरानी दर: 6.60%
नई दर: 6.50%
18 महीने से 21 महीने से कम की एफडी पर
पुरानी दर: 7.05%
नई दर: 6.85%
यह बदलाव सिर्फ उन जमाओं पर लागू है जो 3 करोड़ रुपए से कम राशि की हैं।
वरिष्ठ नागरिकों को अब भी ज्यादा फायदा
ब्याज दरों में कमी के बावजूद वरिष्ठ नागरिकों को बैंक अब भी सामान्य नागरिकों से ज्यादा ब्याज दे रहा है। यह उनके लिए एक राहत की बात है, क्योंकि उन्हें रिटायरमेंट के बाद स्थिर इंकम की जरूरत होती है।
निवेशक क्या करें?
अगर आप एफडी कराने की सोच रहे हैं, तो ये समय थोड़ा सोच-समझकर कदम उठाने का है। अलग-अलग बैंकों की दरों की तुलना करें और उसी स्कीम में निवेश करें जो आपकी जरूरत और समय के अनुसार सबसे अच्छा रिटर्न दे रही हो।
HDFC बैंक ने अपनी कुछ एफडी योजनाओं की ब्याज दरों में बदलाव किया है। अब निवेशकों को थोड़ा कम मुनाफा मिलेगा, लेकिन यह बदलाव बाजार और नीतियों के अनुसार एक सामान्य तरीका है। सही जानकारी के साथ निवेश करने से नुकसान से बचा जा सकता है।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति