SBI Har Ghar Lakhpati Scheme: देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) आम लोगों के लिए एक खास बचत योजना चला रहा है। इस योजना का नाम है 'हर घर लखपति स्कीम'। इस योजना में हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा करके आप लाखों की बचत कर सकते हैं। हालांकि, अब बैंक ने इस योजना की ब्याज दरों में हल्की कटौती की है। आइए जानते हैं क्या बदला है और अब आपको क्या करना होगा।

Advertisement

क्या है हर घर लखपति स्कीम?

SBI की यह योजना एक रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम है, जिसमें आप एक तय समय के लिए हर महीने एक निश्चित राशि जमा करते हैं। समय पूरा होने पर आपको लगभग 1 लाख रुपए की राशि मिलती है। यह योजना उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कम इनकम में भी धीरे-धीरे बड़ा फंड बनाना चाहते हैं।

Advertisement

अब क्यों बढ़ेगा मंथली निवेश?

SBI ने हाल ही में इस स्कीम की ब्याज दर में 0.20% की कमी कर दी है। पहले जो ब्याज मिलता था, उसके मुकाबले अब थोड़ा कम रिटर्न मिलेगा। इसी वजह से 1 लाख रुपए का टारगेट पूरा करने के लिए अब ग्राहकों को हर महीने थोड़ी अधिक राशि निवेश करनी होगी।

कितना करना होगा हर महीने निवेश?

अगर आप इस स्कीम को 10 साल के लिए चुनते हैं, तो आम ग्राहकों को अब लगभग ₹610 प्रति माह जमा करने होंगे। वहीं, सीनियर सिटीज़न को 600 रुपए प्रति माह से शुरुआत करनी होगी। ब्याज में कटौती से पहले यह राशि थोड़ी कम थी।

Advertisement

Take a Poll

कौन ले सकता है इस स्कीम का फायदा?

कोई भी भारतीय नागरिक इस योजना में निवेश कर सकता है। खाता अकेले या किसी और के साथ संयुक्त रूप से खोला जा सकता है। 10 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चे जो हस्ताक्षर कर सकते हैं, वे भी खुद से खाता खोल सकते हैं। माता-पिता अपने बच्चों के नाम से भी खाता खुलवा सकते हैं।

Advertisement

निवेश का समय (Tenure)

इस योजना में आप 3 साल से लेकर 10 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं। आप अपनी सुविधा और लक्ष्य के अनुसार टेन्‍योर चुन सकते हैं। लंबी अवधि में निवेश करने पर मंथली किस्त कम हो सकती है।

क्या हैं इसके फायदे?

छोटे-छोटे निवेश से बड़ा फंड तैयार होता है। बैंक की तरफ से ब्याज तय होता है, इसलिए जोखिम नहीं होता। निवेश करना आसान है, और पैसे अपने आप आपके अकाउंट से कट सकते हैं। यह योजना खासकर छोटे परिवारों, कर्मचारियों और सीनियर सिटीज़न के लिए उपयुक्त है।

Advertisement

SBI की 'हर घर लखपति' योजना एक अच्छी बचत योजना है, खासकर उनके लिए जो कम पैसों से निवेश की शुरुआत करना चाहते हैं। ब्याज दर में थोड़ी गिरावट जरूर आई है, लेकिन योजना अभी भी आम लोगों के लिए फायदेमंद है। अगर आप लंबे समय तक नियमित बचत कर सकते हैं, तो यह स्कीम आपको आर्थिक मजबूती की ओर ले जा सकती है।