Jharkhand Guruji Credit Card Yojana: झारखंड की राज्य सरकार ने अपने यहां के विद्यार्थियों के लिए एक खास योजना शुरू की है, जिसके तहत वह अपने उच्च शिक्षा को आसानी से पूरा कर पाएंगे। दरअसल झारखंड की राज्य सरकार के द्वारा उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके तहत विद्यार्थियों के लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड स्कीम की शुरुआत की गई है।

Advertisement

इस योजना के जरिए जरूर हर छात्र और छात्राओं को हायर एजुकेशन के लिए 4 प्रतिशत के मामूली ब्याज पर 15 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है। इतना ही नहीं स्टूडेंट के लिए एक छात्रवृत्ति योजना भी चलाई गई है जिसका फायदा तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा।

Advertisement

सरकार द्वारा चलाई जा रही है छात्रवृत्ति योजना का नाम मांकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना है। इसके तहत जो भी छात्र या छात्र तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें 15,000 से लेकर 30,000 तक की सालाना आर्थिक मदद देने का प्रावधान भी है।

इन दोनों योजनाओं को झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रांची के एक स्टेडियम में लॉन्च किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा 1200 विद्यार्थियों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड दिया गया है। इसके साथ ही राज्य के 900 विद्यार्थियों को मांकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना के तहत पहली किस्त भी भेजी गई है।

Advertisement

क्रेडिट कार्ड जारी करने के मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के आने के बाद अब झारखंड के गरीब बच्चे बच्चियों को पढ़ाई के लिए पैसे की चिंता नहीं करनी है। सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम खास तौर पर उन विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद है, जो पढ़ने में तो तेज होते हैं पर उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होती है। ऐसे में वह आसानी से अपनी पढ़ाई के लिए 15 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं और इसे 4 प्रतिशत के मामूली ब्याज पर चुका भी सकते हैं।

Advertisement

गुरुजी क्रेडिट कार्ड की कुछ खास बातें हैं जिनके बारे में आपको भी पता होना चाहिए। झारखंड की सरकार के द्वारा विद्यार्थियों के लिए ले गए इस क्रेडिट कार्ड पर उन्हें एजुकेशन लोन मिलता है। इस एजुकेशन लोन पर किसी भी तरह की प्रोसेसिंग फीस बैंकों के द्वारा नहीं लगाई जा सकती है। यानी इस योजना के तहत आपको प्रोसेसिंग फीस भी नहीं देनी पड़ेगी।

Advertisement

सरकार के द्वारा इस लोन को लौट के लिए विद्यार्थियों को 15 साल का लंबा समय भी दिया जाएगा।

इस क्रेडिट कार्ड के लिए आपसे किसी भी तरह की जमानत या गारंटी नहीं मांगी जाएगी। इसमें आपको अपने अभिभावकों को इंवॉल्व करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसका फायदा हर आय वर्ग के छात्र-छात्राओं को मिल सकेगा। जिससे कई सारे माता-पिता को भी राहत मिलेगी जो तुरंत अपने बच्चों की फीस के लिए लाखों रुपए नहीं दे पाते हैं। उनके द्वारा अपने बच्चों के नाम से यह एजुकेशन लोन लिया जा सकता है ।

Advertisement

राज्य सरकार के द्वारा यह कदम काफी ज्यादा सराहनीय है और इससे उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों को जबरदस्त सपोर्ट मिलेगा। कार्ड का इस्तेमाल करके विद्यार्थी आत्मनिर्भर हो जाएंगे और उन्हें किसी से ज्यादा पैसे मांगने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।