नई दिल्ली, 09 जुलाई। अभी भी बहुत लोग इंडिया पोस्ट ऑफिस की स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं। इसमें किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं रहता है और पैसा सुरक्षित भी रहता हैं। स्माल सेविंग स्कीम के जैसी किसान विकास पत्र (केवीपी) एक अच्छी स्कीम है। इसे केवीपी भी कहा जाता है। केवीपी में कोई भी वयस्क नागिरक अपना खाता खुलवा सकता है। केवीपी में तीन लोगों के नाम पर जॉइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की ये योजना सबसे अधिक पॉपुलर है।
स्माल सेविंग्स स्कीम में हर तीन महीने पर ब्याज दरें तय की की जाती हैं। मौजूदा समय में इसमें वार्षिक आधार पर 6.9 प्रतिशत के दर से ब्याज मिलती है। इसमें अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है। मगर 1000 रुपये से इस स्कीम में निवेश की शुरुआत की जा सकती है। किसान विकास पत्र में आपकी निवेश राशि 124 महीने यानी 10 साल 4 महीने में डबल हो जाती है।
इस योजना के अन्तर्गत 10 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति खाता खुलवा सकता है। मगर 18 वर्ष की उम्र तक किसी बड़े की देखरेख में खाता को अपडेट करना होगा। वहीं 18 साल के अधिक का व्यक्ति सिंगल, दो या तीन लोगों के साथ मिलकर खाता खोल सकते हैं।
किसान विकास पत्र स्कीम इनकम टैक्स एक्ट 80सी में नही है। इसलिए इसमें जो भी रिटर्न मिलेगा उसमें टैक्स भरना होगा। इस योजना में (टीडीएस) की कटौती नहीं की जाती है। अगर आप इस अगर में 50,000 रुपये से अधिक का इनवेस्टमेंट करते हैं, तब आपको अपने पैन कार्ड की जानकारी भी साझा करनी होगी। किसान विकास पत्र स्कीम को गांरटी के तौर पर इस्तेमाल कर आप कर्ज भी ले सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान