Best Saving Scheme: अगर आप ऐसा निवेश ढूंढ रहे हैं जिसमें जोखिम बहुत कम हो और रिटर्न की गारंटी मिले, तो पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीमें एक बेहतरीन विकल्प हैं। ये योजनाएं भारत सरकार द्वारा समर्थित हैं, इसलिए इनमें निवेश करना पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है।
इन स्कीमों में निवेश करने पर आपको 4% से लेकर 8.2% तक ब्याज मिल सकता है। आइए जानते हैं ऐसी कुछ प्रमुख योजनाओं के बारे में जो आपके पैसों को सुरक्षित रखते हुए अच्छा रिटर्न भी देती हैं।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)
PPF लंबे समय के निवेश के लिए एक पसंदीदी स्कीम है। इसमें निवेश का समय 15 साल का होता है, जिसे आगे बढ़ाया जा सकता है। इसमें सालाना 7.1% ब्याज दर मिलती है, जो कंपाउंडिंग के साथ बढ़ती जाती है। इस योजना में टैक्स छूट (धारा 80C) का फायदा भी मिलता है। आप हर साल 500 रुपए से लेकर 1.5 लाख रुपए तक निवेश कर सकते हैं।
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS)
यह योजना खासतौर पर 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए है। इसमें 8.2% ब्याज दर मिलती है और निवेश की अवधि 5 साल होती है। जरूरत पड़ने पर इसे आगे 3 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। न्यूनतम निवेश 1,000 रुपए और अधिकतम 30 लाख रुपए तक किया जा सकता है। यह स्कीम रिटायर लोगों के लिए स्थायी इंकम का एक बेहतरीन जरिया है।
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)
बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए शुरू की गई SSY योजना में 8.2% ब्याज दर मिलती है। यह खाता 10 साल से कम उम्र की लड़की के नाम पर खोला जा सकता है। इसमें न्यूनतम 250 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए प्रति वर्ष निवेश किया जा सकता है। योजना की अवधि 21 साल की होती है, लेकिन निवेश केवल 15 साल तक करना होता है।
किसान विकास पत्र (KVP)
जो लोग लंबी अवधि के लिए पैसा लगाना चाहते हैं, उनके लिए किसान विकास पत्र (KVP) एक बेहतर विकल्प है। इसमें आपका निवेश लगभग 9.5 साल में दोगुना हो जाता है। इसमें 7.5% ब्याज दर मिलती है और निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। इसे किसी भी पोस्ट ऑफिस से खरीदा जा सकता है।
पोस्ट ऑफिस की ये सभी योजनाएं कम जोखिम, तय रिटर्न और सरकारी सुरक्षा के साथ आती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका पैसा सुरक्षित रहे और स्थिर मुनाफा भी मिले, तो ये स्कीमें आपके निवेश पोर्टफोलियो का अहम हिस्सा बन सकती हैं।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति