Google Credit Card: गूगल ने अपना पहला ग्लोबल क्रेडिट कार्ड 'फ्लेक्स बाय गूगल पे' लॉन्च कर दिया है। डिजिटल क्षेत्र में यह एक बड़ा कदम है और खास बात है कि गूगल ने इस क्रेडिट कार्ड को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया है। गूगल ने इस फैसिलिटी को भारत के दिग्गज बैंक Axis Bank के साथ मिलकर पेश किया है।

Advertisement

यह नया डिजिटल क्रेडिट कार्ड यूपीआई (UPI) जैसी सिम्पलसिटी के साथ क्रेडिट कार्ड की सुविधाओं का लाभ देगा। अब यूजर्स क्यूआर कोड स्कैन करके या ऑनलाइन पेमेंट करते समय बिना किसी फिजिकल कार्ड के क्रेडिट से भुगतान कर सकेंगे।

Advertisement

यूजर्स को क्या-क्या फायदे मिलेंगे?

'फ्लेक्स बाय गूगल पे' क्रेडिट कार्ड में कई फीचर्स हैं। यह न सिर्फ तुरंत भुगतान की सुविधा देता है, बल्कि हर लेनदेन पर रिवॉर्ड भी प्रदान करता है। भारत में तेजी से बढ़ते यूपीआई भुगतान सिस्टम को देखते हुए, Google ने इसे यूपीआई से लिंक करने का विकल्प भी दिया है। ग्राहक इस कार्ड को अपने यूपीआई अकाउंट से जोड़कर दुकानों और व्यापारियों को आसानी से भुगतान कर पाएंगे। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के रुपे नेटवर्क पर चलने वाला यह कार्ड, यूपीआई से जुड़ने की क्षमता रखता है।

Advertisement

इस क्रेडिट कार्ड का सबसे बड़ा आकर्षण इंस्टेंट कैशबैक और रिवॉर्ड्स हैं। आमतौर पर बाजार में उपलब्ध क्रेडिट कार्ड महीने के आखिर में कैशबैक देते हैं, लेकिन गूगल ने इस प्रक्रिया को बदलते हुए हर लेनदेन पर तुरंत रिवॉर्ड देने की सुविधा शुरू की है। इसका मतलब है कि आप रिवॉर्ड पॉइंट्स का उपयोग अपनी अगली खरीद में तुरंत कर सकते हैं।

Advertisement

गूगल के सीनियर डायरेक्टर शरथ बुलूसु बताते हैं, "कंपनी ने इस फीचर पर खास तौर पर काम किया है, ताकि ग्राहकों को रिवॉर्ड भुनाने में कोई परेशानी न हो।" यह कदम ऐसे समय में आया है जब पेटीएम ने 2019 में सिटी बैंक और 2021 में एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के साथ अपने को-ब्रांडेड कार्ड लॉन्च किए थे, जिसमें बाद में एसबीआई को भी जोड़ा गया। क्रेड और सुपर.मनी जैसे अन्य ऐप भी यूपीआई से जुड़े क्रेडिट कार्ड पेश कर रहे हैं।

Advertisement

कैसे और कहां से ले सकते हैं यह क्रेडिट कार्ड?

गूगल ने कहा है कि 'फ्लेक्स क्रेडिट कार्ड' के लिए आवेदन प्रक्रिया बेहद सरल है। इसके लिए आपको किसी बैंक जाने या कागजी कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आवेदन से लेकर अप्रूवल तक का पूरा काम कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन पूरा हो जाता है। कार्ड अप्रूव होते ही आप तुरंत अपनी क्रेडिट लिमिट का उपयोग करना शुरू कर सकते हैं।