Share Market Vs Gold Investment: दिवाली का काउंटडाउन शुरू हो गया है। धीरे-धीरे लोग कपड़ों और सजावट की खरीदारी में व्यस्त हो रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही निवेश का चलन भी बढ़ रहा है। अगर आपने अभी तक इस दिवाली निवेश के बारे में नहीं सोचा है, तो जान लें कि इस समय निवेश शुरू करना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो दिवाली पर आपको बोनस भी मिलेगा। आप इसी के साथ निवेश शुरू कर सकते हैं।

Advertisement

त्योहारों का मौसम सिर्फ खर्च करने का ही नहीं, बल्कि निवेश शुरू करने का भी सही समय होता है। इस समय कंपनियां नए-नए ऑफर और नई-नई निवेश योजनाएं पेश कर रही हैं। इसके अलावा, शेयर बाजीर में भी सकारात्मक माहौल है और सोने-चांदी की बढ़ती मांग ने इनकी कीमत बढ़ा दी है। इस बीच, कंपनियां आभूषण पर छूट भी दे रही हैं। ऐसे में अगर आप दिवाली से पहले निवेश करते हैं, तो आपको अच्छा रिटर्न पाने का मौका मिल सकता है।

Advertisement

इस त्योहारी सीजन में कहां निवेश करना सही रहेगा?

त्योहारी सीजन सिर्फ खर्च और खरीदारी का ही नहीं होता, बल्कि निवेश के लिहाज से भी इसे खास माना जाता है। दिवाली और धनतेरस जैसे मौकों पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। दूसरी ओर, शेयर बाजार में निवेशक 'मुहूर्त ट्रेडिंग' का फायदा उठाने के लिए भी एक्टिव रहते हैं।

ऐसे समय में निवेश का चुनाव व्यक्ति की प्राथमिकताओं और वित्तीय लक्ष्यों पर निर्भर करता है। अगर आप स्थिर और सुरक्षित विकल्प चाहते हैं, तो सोना बेहतर है, जबकि अगर आप लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न चाहते हैं, तो इक्विटी या शेयर बाजार सही ऑप्शन साबित हो सकते हैं।

Advertisement

इस त्योहारी सीजन में सोने में निवेश करना बेहतर है या शेयरों में?

त्योहारी सीजन में आमतौर पर धातुओं की मांग बढ़ जाती है। इस वजह से सोने की कीमतों में तेजी आती है। ऐसे में, अगर आप त्योहार से कुछ महीने पहले निवेश करने की सोच रहे हैं, तो धातुएं एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती हैं।

शेयर बाजार की बात करें तो यह कई कारणों पर निर्भर करता है। त्योहारों के मौसम में शेयरों में निवेश के कई फायदे हो सकते हैं। हालांकि, यह कई कारणों पर निर्भर करता है। भले ही त्योहारों का मौसम चल रहा हो, अगर इस दौरान कोई बड़ी घटना घटती है, तो इसका बाजार पर असर पड़ सकता है।

Advertisement

सोने और शेयर बाजार में किसने दिया ज्यादा रिटर्न?

पिछले कई सालों में सोने ने शेयर बाजार की तुलना में बेहतर रिटर्न दिया है। वैश्विक केंद्रीय बैंकों और महंगाई से सुरक्षा चाहने वाले निवेशकों के खरीदारी के कारण, सोने ने रिटर्न के मामले में घरेलू शेयर बाजारों को पीछे छोड़ दिया है।
पिछले वर्ष के दौरान इस कीमती धातु ने रुपये के संदर्भ में 50.1% रिटर्न दिया है, जबकि सेंसेक्स में 1.2% की गिरावट आई है।

Advertisement

पिछले तीन सालों में, सोने ने 29.7% का वार्षिक रिटर्न दिया है, जो सेंसेक्स के 10.7% से कहीं अधिक है। पांच वर्षों के प्रदर्शन के अनुसार, सोने ने 16.5% का रिटर्न दिया है, जो सेंसेक्स के 16.1% से थोड़ा अधिक है।