Gold Price Today: फेस्टिव सीजन में सोने का भाव सर्राफा बाजार में लगातार बढ़ रहा है. आज शुक्रवार को भी कीमतों में उछाल दर्ज किया है. बुलियन मार्केट में आज 18 अक्टूबर को भी तेजी देखने को मिल रहा है. अक्टूबर में कीमतें करीब 1.6 फीसदी बढ़ी है. ताजा भाव महीने में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर पहुंच गई हैं. सोने और चांदी के रेट्स में तेजी से धनतेरस और दिवाली पर खरीदारों को ज्याका कीमत अदा करनी होगी.
रिकॉर्ड हाई पर सोने का भाव
राजधानी नई दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 7,176 रुपए प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,827 रुपए प्रति ग्राम है. वायदा बाजार में भी सोने का भाव रिकॉर्ड हाई पर ट्रेड कर रहा है. MCX पर पहली बार सोने का भाव 77641 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंचा. इसी तरह विदेशी बाजारों में भी सोना पहली 2700 डॉलर प्रति ऑन्स के ऊपर निकल गया है.
दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का रेट (Gold Rate in New Delhi)
देश की राजधानी नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने का भावनए शिखर पर पहुंच गया है. 22 कैरेट सोने की कीमत शुक्रवार को 10 ग्राम का भाव 800 रुपए चढ़कर 72550 रुपए पर पहुंच गया है. 100 ग्राम सोने का रेट भी 8000 रुपए तेजी के साथ 725500 रुपए पर पहुंच गया है.
राजधानी में 24 कैरेट सोने का भाव भी 870 रुपए की तेजी के साथ 79130 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. इसी तरह 100 ग्राम की कीमत भी 8700 रुपए की उछाल के साथ 791300 रुपए पर बिक रहा है. 18 कैरेट सोना भी 650 रुपए की तेजी के साथ 59360 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है. 100 ग्राम का भाव भी 593600 रुपए पर पहुंच गया है.
सर्राफा बाजार में सोने का भाव
- बेंगलुरु - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,240 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,898 प्रति ग्राम है.
- मुंबई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,240 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,898 प्रति ग्राम है.
- चेन्नई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,240 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,898 प्रति ग्राम है.
- इंदौर - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,245 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,903 प्रति ग्राम है.
- जयपुर - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,255 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,913 प्रति ग्राम है.
वायदा बाजार में रिकॉर्ड हाई पर सोना
घरेलू वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में हलचल है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने और चांदी की कीमतों जोरदार तेजी है. MCX पर सोने का भाव करीब 480 रुपए उछलकर 77584 रुपए 10 ग्राम के रेट पर ट्रेड कर रहा है. जबकि चांदी का दिसंबर वायदा भी करीब 1000 रुपए महंगा हो गया है, जोकि 92731 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही.
More Articles
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- 25 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- Gold Rate Today: 26 जुलाई को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!