Gold Price Today on 7th Nov: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की वापसी और फेडरल रिजर्व की पॉलिसी मीटिंग का असर बुलियन मार्केट पर दिख रहा. सोने और चांदी के भाव आज भी गिर गए हैं. कीमतों में करेक्शन का सिलसिला पिछले हफ्ते से जारी है. भारतीय वायदा बाजारों में आज गुरुवार को भी कीमतें फिसल गई हैं. घरेलू मार्केट के अलावा विदेशी बाजारों में भी फिसल गया है.
आज सोने का भाव
सोने और चांदी के भाव आज 7 नवंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर फिसल गए हैं. कीमतों में करेक्शन की वजह ग्लोबल मार्केट है, क्योंकि डॉलर की मजबूती की वजह से वहां भी दबाव बना हुआ है. एमसीएक्स पर दिसंबर वायदा करीब 200 रुपए की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. सोने का 10 ग्राम का रेट गिरकर 76500 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.
चांदी की कीमतों में भी हलचल देखने को मिल रहा है. एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में करेक्शन देखने को मिल रहा है. दिसंबर वायदा का रेट 210 रुपए गिरकर 90600 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है. जबकि इसका रेट 100289 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.
सोने और चांदी पर आउटलुक
ब्रोकरेज फर्म निर्मल बंग ने कहा कि सोने का दिसंबर वायदा के लिए 77900, 78150 और 78350 रुपए का सपोर्ट लेवल है. वहीं, 78600, 78800 और 79100 रुपए का रेजिस्टेंस लेवल है. इसके अलावा चांदी के लिए दिसंबर वायदा के लिए 89200, 90000 और 90500 रुपए सपोर्ट लेवल है. इस पर 91000, 91700 और 92500 रुपए का रजिस्टेंस लेवल है.
विदेशी बाजारों में सोने का रेट
अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत का असर ग्लोबल कमोडिटी मार्केट पर भी पड़ा है. डॉलर की मजबूती से बुलियन मार्केट में नरमी देखने को मिल रही है. कॉमैक्स पर सोने का भाव करीब आधे फीसदी गिरकर 2670 डॉलर प्रति ऑन्स पर आ गया है. चांदी की कीमत भी गिरकर 31 डॉलर प्रति ऑन्स के लेवल पर ट्रेड कर रहा है.
More Articles
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- आज का सोने का भाव: 24 जुलाई को क्या स्थिर हैं दाम? जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा अपडेट
- 25 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- आज 28 जुलाई को सोने के दाम में स्थिरता: क्या खरीदारी का सही समय है? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?