Gold Price Outlook: त्यौहारी सीजन में सोने की कीमतों में जोरदार झटका दिया है. तेज मांग और जियो-पॉलिटिकल टेंशन की वजह से कीमतों में तूफानी तेजी दर्ज की जा रही है. वायदा बाजार में सोने का भाव गुरुवार को पहली बार 77000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया है. बड़ी तेजी के बावजूद कमोडिटी एक्सपर्ट्स का नजरिया है कि सोने का भाव आगे भी तेजी दिखाएगा.

Advertisement

सोने की कीमतों में तूफानी तेजी

वायदा बाजार में सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की जा रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का भाव पहली बार 77200 के पार निकल गया. 10 ग्राम सोने का 77210 रुपए यह अब तक का ऑल टाइम हाई लेवल है. पिछले एक साल में सोने का भाव करीब 27 फीसदी बढ़ा है. सालाना तेजी के लिहाज से यह पिछले 40 सालों में सबसे ज्यादा है. इससे पहले 1987 में इतनी बड़ी तेजी दर्ज की गई थी.

Advertisement

सोने में क्यों है रिकॉर्डतोड़ तेजी?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुज गुप्ता ने बताया कि सोने की कीमतों में तेजी की वजह सेफ हेवेन डिमांड है. LBMA कॉन्फ्रेंस से पॉजिटिव आउटलुक की वजह से कीमतों को सपोर्ट मिला. आगे अमेरिकी प्रेसिडेंशियल इलेक्शन भी है, जिसमें कड़ी टक्कर देखने को मिल रहा है. ऐसे में निवेशक सतर्क हो गए हैं और सुरक्षित निवेश की ओर शिफ्ट हो रहे. साथ ही मिडिल ईस्ट में तनाव का असर भी इनवेस्टमेंट पैटर्न पर पड़ा है.

Advertisement

आगे कहां तक जाएगा सोने का रेट?

कमोडिटी मार्केट के जानकार अनुज गुप्ता ने कहा कि सोने के लिए बुलिश आउटलुक है. मौजूदा तेजी को देखते हुए आगे भी पॉजिटिव ग्रोथ की उम्मीद है. इसलिए वायदा बाजार में सोने के लिए अपसाइड टारगेट दिया है.

दिसंबर तक सोने का भाव 78900/79300 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है. MCX पर दिसंबर वायदा के लिए सपोर्ट लेवल 76380/75980/75750 रुपए है, जबकि रेजिस्टेंस लेवल 77105/77480/77820 रुपए है.