Gold Price on Dhanteras: धनतेरस के शुभ अवसर पर बुलियन मार्केट में हलचल देखने को मिल रही है. सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की जा रही है. घरेलू वायदा बाजार में सोने का भाव बढ़ गया है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने का भाव हरे निशान में कारोबार कर रहा है. बताते चलें कि पिछले धनतेरस से अब तक सोने का भाव करीब 30 फीसदी तक बढ़ चुका है.

Advertisement

धनतेरस पर महंगा हुआ सोना

एमसीएक्स पर सोने का भाव बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है. सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर सोने का रेट करीब 80 रुपए की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है. इस लिहाज से वायदा बाजार में सोने का दिसंबर वायदा 78650 रुपए प्रति 10 ग्राम के पास ट्रेड कर रहा है. इसका ऑल टाइम हाई लेवल 78919 रुपए प्रति 10 ग्राम है. वहीं, चांदी की कीमतों में मंगलवार को 266 रुपए की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है. यह 97690 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है.

Advertisement

सोने ने किया आउटपरफॉर्म

सोने की धुआंधार तेजी के चलते इसने सभी असेट क्लासेस को आउटपरफॉर्म किया है. पिछले 5 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने का कंपाउंडिंग एनुअल ग्रोथ रेट यानी CAGR 15 फीसदी के पास रहा. बता दें कि सोने का भाव पिछले धनतेरस से अब तक करीब 31 फीसदी उछल चुका है. यह 2020 के बाद अब तक का सबसे बढ़िया तेजी है. 2020 में सोने का भाव धनतेरस से धनतेरस के दौरान 32 फीसदी से ज्यादा बढ़ा था.

Advertisement

विदेशी बाजारों में सोने का भाव

ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव रिकॉर्ड हाई के करीब पहुंच गया है. कॉमैक्स पर सोने का भाव तेजी से बढ़ रहा है. यह 2761 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा है. चांदी की कीमत भी सपाट 34 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा. दरअसल, आगे आने वाले अमेरिकी प्रेसिडेंशियल इलेक्शन के चलते सोने में हलचल है. निवेशकों की नजर आर्थिक आंकड़ों पर है, जिससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लेकर फैसला लेगा.