Who can touch the level of 1 lakh first in gold and stock market: इस वक्त सोना और सेंसेक्स दोनों ही करीब 60,000 के स्तर पर हैं। ऐसे में जानकारों की इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि 1 लाख का स्तर पहले कौन छू सकता है। आइये जानते हैं इस बारे में।

Advertisement

जहां तक सोने की बात है तो यह इसी माह 60,000 रुपये प्रति दस ग्राम का स्तर पार कर चुका है। वहीं सेंसेक्स ने कुछ समय पहले ही यह मुकाम पा लिया था। हालांकि आज की तारीख में सोना और सेंसेक्स दोनों ही 60,000 के स्तर के नीचे हैं।

Advertisement

जहां तक एक साल में रिटर्न का सवाल है तो इस बार सोना आगे निकल गया है। एक साल के दौरान जहां सोने ने करीब 15 फीसदी का रिटर्न दिया है, वहीं सेंसेक्स का रिटर्न करीब करीब फ्लैट ही है।

जानकारों का मानना है कि दुनिया की आर्थिक स्थिति को देखते हुए माना जा सकता है कि कुछ समय के लिए सोना का रिटर्न सेंसेक्स पर भारी पड़ सकता है। इस बारे में कई जानकारों की ऐसी ही है।

Best Money doubler stocks: ये हैं Share Market में धूम मचाने वाले शेयर | Good Returns
Advertisement

एक जानकार के अनुसार दुनियाभर की सरकारों की तरफ से ब्याज दरों में तेजी जारी रखना अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती बन रहा है। लेकिन ऐसा होने से सुरक्षित निवेश के नाम से फेमस गोल्ड के रेट को सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा दुनियाभर की सरकारें गोल्ड भी तेजी से खरीद रही हैं, जिससे गोल्ड के रेट को सपोर्ट मिल रहा है।

Advertisement

जानकारों की अगर मानें तो अभी सेंसेक्स 60,000 अंक के नीचे झूल रहा है। लेकिन ऐसा आसानी से माना जा सकता है कि सोने के 1 लाख के स्तर तक पहुंचने के पहले सेंसेक्स 1 लाख के अंक का जदुई आंकड़ा छू सकता है।

एक और जानकार के अनुसार सोना आमतौर पर 7 से 8 फीसदी का औसत वार्षिक रिटर्न देता है। वहीं सेंसेक्स का वार्षिक औसतन रिटर्न 12 से 15 फीसदी का रहा है। ऐसे में साफ माना जा सकता है कि सेंसेक्स पहले 1 लाख का स्तर छू सकता है।

Advertisement