Opportunity to invest in Sovereign Gold Bond Scheme from June 19: आरबीआई चालू वित्तीय वर्ष में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (एसजीबी) की पहली बार बिक्री करने जा रही है। हालांकि इस बार गोल्ड बॉन्ड के लिए जो रेट जारी किए गए हैं, वह बाजार से काफी ज्यादा है। आइये जानते हैं कि ऐसे में क्या किया जाए।

Advertisement

आरबीआई 19 जून 2023 से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (एसजीबी) की बिक्री करेगा। इसके लिए रेट जारी किए गए हैं। इस बार रेट 5926 रुपये प्रति ग्राम या कहें कि 59260 रुपये प्रति दस ग्राम हैं। वहीं कल बाजार में सोने का बंद रेट 5958 रुपये प्रति ग्राम या 59582 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है।

Advertisement

इस प्रकार से इस बार आरबीआई के गोल्ड बॉन्ड का रेट बाजार में सोने के रेट से ज्यादा है। अगर गोल्ड के कल के रेट से तुलना की जाए तो यह रेट करीब 322 रुपये प्रति दस ग्राम ज्यादा है।

हालांकि आरबीआई सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (एसजीबी) में ऑनलाइन निवेश करने वालों को 50 रुपये प्रति दस ग्राम की छूट देता है। लेकिन इस छूट के बाद भी इस बार गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने पर महंगा पड़ रहा है।

Advertisement

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की खास बातें

  • स्कीम 19 से 23 जून 2023 तक खुली रहेगी
  • सोने की कीमत 5,926 रुपये प्रति 1 ग्राम
  • ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से निवेश
  • डिजिटल पेमेंट पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट
  • छूट के बाद 1 ग्राम सोना 5,876 रुपये का
  • सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में 24 कैरेट सोना मिलेगा
  • सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश 2.50% का सालाना ब्याज
  • गोल्ड बॉन्ड में कोई शख्स 1 ग्राम से लेकर 4 किलो तक सोना खरीद सकता है
  • ट्रस्ट के लिए खरीद की अधिकतम सीमा 20 किलो सोना
  • गोल्ड बॉन्ड में 8 साल बाद पैसा मिलेगा वापस
  • मैच्योरिटी पीरियड के बाद इससे होने वाले लाभ पर कोई टैक्स नहीं
  • अगर आप 5 साल बाद अपना पैसा निकाला तो लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन के हिसाब से टैक्स

ज्यादा जानकारी के लिए : आरबीआई की गोल्ड बॉन्ड स्कीम का सरकारी लिंक

Advertisement

वहीं अगर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (एसजीबी) में निवेश का एक और फायदा देखा जाए तो यह गोल्ड बॉन्ड अभी भी फायदेमंद लग सकता है। आरबीआई सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (एसजीबी) खरीदने वालों को हर साल ढाई प्रतिशत ब्याज देता है। यानी अगर 1 लाख रुपये का सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (एसजीबी) खरीदा जाए तो हर साल 2500 रुपये ब्याज के रूप में मिलेगा।

Advertisement

इसके अलावा 8 साल बाद जब सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (एसजीबी) का समय पूरा होगा, तो पैसा सोने के बाजार भाव के हिसाब से वापस किया जाएगा। ऐसे में अगर किसी को लम्बे समय के लिए गोल्ड में निवेश करना हो तो यह फायदेमंद साबित हो सकता है।