नई दिल्ली। अगर आपको लगता है कि सोना और चांदी ने जितनी कमाई वर्ष 2020 में करा दी है, उतनी अब कभी नहीं होगी, तो यह आपकी भूल है। जानकारों के अनुसार गोल्ड 2021 के दौरान और भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई कराएगा। वहीं चांदी भी लोगों को कमाई कराने में पीछे नहीं रहेगी, हालांकि चांदी 2021 में सोने का मुकाबला नहीं कर पाएगी। ज्यादातर जानकारों की राय है कि वर्ष 2021 सोना खरीदने का ही साल है। इस साल सोना बैंक एफडी से कई गुना ज्यादा कमाई कर सकता है। आइये पहले जानते हैं कि 2020 में सोना और चांदी ने कितना मुनाफा कराया और 2021 में सोना और चांदी कितना मुनाफा करा सकते हैं।
जहां तक पिछले साल की बात है तो सोने और चांदी ने निवेशकों की झोली भर दी है। महामारी के बीच निवेशकों ने सोना खरीदना सुरक्षित समझा और जमकर खरीदारी की। इसके चलते 2020 में गोल्ड खरीदने वालों को करीब 28.24 फीसदी का मुनाफा हुआ। यह सोने में निवेश करने वालों को हुआ पिछले 8 साल में सबसे ज्यादा किए 1 साल का मुनाफा है। वहीं 2020 में चांदी खरीदने वालों को भी 45.80 फीसदी का मुनाफा हुआ है। 2020 में चांदी ने सोने से ज्यादा कमाई कराई है। मुनाफा करने में चांदी ने कई साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
जहां तक वर्ष 2021 की बात है तो इस बार जानकारों की राय है कि सोना ज्यादा मुनाफा कराएगा। चांदी वर्ष 2021 में गोल्ड जितना मुनाफा नहीं कराएगी। वर्ष 2021 में गोल्ड खरीदने वालों को जानकारों की राय में करीब 33 फीसदी तक का मुनाफा मिल सकता है। इन जानकारों का कहना है कि 2021 में गोल्ड का रेट प्रति 10 ग्राम 65,000 रुपये के स्तर तक जा सकता है। वहीं 2021 में चांदी खरीदने वालों को 21 फीसदी से लेकर 33 फीसदी तक का मुनाफा मिल सकता है। साल 2021 में चांदी 77 हजार रुपये से लेकर 85 हजार रुपये प्रति किलो की रेंज में आ सकती है। अंतिम कारोबारी सत्र में गोल्ड का रेट प्रति 10 ग्राम 48,818 रुपये और चांदी का प्रति किलो भाव 63,850 रुपये था।
-2020 में गोल्ड मार्च में 38400 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव तक आ गया था
-बाद में सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 56,191 रुपये के स्तर तक गया
-महामारी की अनिश्चितता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमजोर डॉलर के कारण गोल्ड के भाव को सपोर्ट मिला
-वैश्विक कर्ज में बढ़ोतरीऔर कम दरों के चलते 2021 में गोल्ड के प्रति निवेशक आकर्षित रहेंगे
-2021 में गोल्ड का रेट प्रति 10 ग्राम 65,000 रुपये के स्तर तक जा सकता है
-वर्ष 2020 में चांदी का रेट 77,749 रुपये प्रति किलो के स्तर पर गया
-वर्ष 2020 में चांदी ने करीब 45.80 फीसदी का रिटर्न दिया
-साल 2021 में चांदी दोबारा 77 हजार रुपये से लेकर 85 हजार रुपये प्रति किलो की रेंज में आ सकती है
More Articles
- Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!
- 10 साल के G-sec की आज नीलामी: FD या म्यूचुअल फंड, निवेश के लिए क्या है बेस्ट?
- एडलवाइस का नया ETF लॉन्च: लार्ज और मिड-कैप में डिविडेंड का मिलेगा डबल फायदा
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय