Gold 10 Gram Price: दुनियाभर के बाजारों की नजर अमेरिका में हो रहे राष्ट्रपति चुनाव पर हैं. चुनावी हलचल के चलते सभी मार्केट में एक्शन दर्ज किया जा रहा, जिसमें बुलियन मार्केट भी शामिल है. सोने की कीमतों में ऊपरी स्तरों से गिरावट दर्ज की जा रही. यह भारतीय वायदा बाजार के लिहाज से देखें तो 10 ग्राम का भाव रिकॉर्ड हाई से करीब 1600 रुपए गिर गया है. घरेलू बाजारों के साथ विदेशी मार्केट में भी नरमी दर्ज की जा रही है.
आज सस्ता हो गया सोना
भारतीय वायदा बाजारों में आज बुधवार को भाव गिर गए हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर लाल निशान में सोना ट्रेड कर रहा है. सोने का दिसंबर वायदा करीब 150 रुपए गिर गया है. 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 78360 रुपए पर ट्रेड कर रहा, जोकि शुरुआती कारोबार में 78200 रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल पर फिसल गया था. बताते चलें कि पिछले दिनों सोने ने 79775 रुपए प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया है.
चांदी में भारी गिरावट
शादियों के सीजन से पहले सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट दर्ज की जा रही. चांदी का भाव 6 नवंबर को डेढ़ फीसदी से ज्यादा गिर गया है. यह करीब 1500 रुपए की कमजोरी के साथ कारोबार कर रही है. दिसंबर वायदा का भाव 93180 रुपए प्रति किलोग्राम पर फिसल गया है. इसने बीते दिनों ऑल टाइम हाई भी बनाया है, जोकि 100289 रुपए प्रति किलोग्राम है.
विदेशी बाजारों में भी भाव गिरे
घरेलू बाजारों की तरह विदेशी मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में नरमी दर्ज की जा रही है. कॉमैक्स पर दोनों की कीमतों में गिरावट है. सोने का भाव करीब एक चौथाई फीसदी गिरकर 2745 डॉलर प्रति ऑन्स पर आ गया है. चांदी की कीमत भी पौने 2 फीसदी की गिरावट के साथ 32 डॉलर प्रति ऑन्स के लेवल पर आ गया है.
More Articles
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- आज का सोने का भाव: 24 जुलाई को क्या स्थिर हैं दाम? जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा अपडेट
- 25 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- आज 28 जुलाई को सोने के दाम में स्थिरता: क्या खरीदारी का सही समय है? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?